Saturday, April 26, 2025

नोएडा में पति ने पत्नी की जुदाई में पंखे से फंदा लगाकर की आत्महत्या,मामले की जांच में जुटी पुलिस

नोएडा। नोएडा के छलेरा गांव रहने वाले एक शख्स की पत्नी मायके चली गई। पति ने कई बार उसे वापस आने की गुहार लगाई, लेकिन वह कुछ दिन और मायके में रहने की बात कहकर आने से इनकार कर दिया। यह बात शख्स का खटक गई। उसे पत्नी की जुदाई बर्दास्त नहीं हुई। देर रात को उसने पंखे से फंदा लगा लिया। इस घटना में उसकी मौत हो गई है। थाना सेक्टर-39 पुलिस मामले की जांच-पड़ताल कर रही है।
 

थाना सेक्टर-39 के प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि आज सुबह को अर्जुन नामक व्यक्ति ने पुलिस को सूचना दी कि उसका जीजा जसबीर राघव (32 वर्ष) पुत्र धीरज राम ने छलेरा गांव स्थित अपने घर पर पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर लिया है। उन्होंने बताया कि पीड़ित की शिकायत पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। उन्होंने बताया कि जांच के दौरान पुलिस को पता चला है कि मृतक की पत्नी कुछ दिन पूर्व अपने मायके चली गई थी। पुलिस आत्महत्या के कारणों का पता लग रही है।

 

[irp cats=”24”]

वहीं थाना फेस-वन क्षेत्र के सेक्टर-9 में रहने वाली कुमारी संस्कृति पत्नी पुरूदत्त को उनके घर वालों ने आज सुबह को गंभीर हालत में नोएडा के जिला अस्पताल में भर्ती करवाया। वहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। थाना फेस-वन के प्रभारी निरीक्षक ध्रुव भूषण दुबे ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय