Monday, May 5, 2025

गैर जमानती वारंट और कुर्की का आदेश के बाद भी दुष्कर्मी पुलिस पकड़ से दूर, लाल स्याही लगाकर बंद की फाइल

गाजियाबाद। विजय नगर क्षेत्र में दुष्कर्म के आरोपी इंद्रजीत की पत्रावली लाल स्याही लगाकर बंद कर दी गई। नौ साल पहले किशोरी से दुष्कर्म का आरोपी इंद्रजीत कुर्की के आदेश के बाद भी अदालत में पेश नहीं हुआ। पुलिस उसे गिरफ्तार नहीं कर सकी। पॉक्सो एक्ट कोर्ट के विशेष न्यायाधीश लालबाबू ने आदेश दिया कि इंद्रजीत की पत्रावली पर लाल स्याही अंकित की जाए कि कभी भी विनिष्ट न किए जाने वाली पत्रावली है। पुलिस जब भी गिरफ्तार कर अदालत में पेश करेगी तब सुनवाई शुरू हो जाएगी।

मुजफ्फरनगर में ट्रैक्टर ट्राली का ट्रक से हुआ एक्सीडेंट, नौजवान जनता दल के जिला अध्यक्ष का था ट्रक 

 

[irp cats=”24”]

 

अदालत ने कहा कि गैर जमानती वारंट और कुर्की का आदेश करने और पुलिस आयुक्त से पत्राचार के बाद भी विजय नगर थाने की पुलिस गिरफ्तार नहीं कर सकी। जबकि अभियोजन की तरफ से सभी साक्ष्य पूरे कराए जा चुके हैं। अंतिम बहस के स्तर पर आरोपी फरार हो गया।

 

मुज़फ्फरनगर में शांति समिति की बैठक में फैसला- जुमे की नमाज दोपहर ढाई बजे पढ़ने को तैयार है मुस्लिम !

 

 

 

अभियोजन की ओर से सब इंस्पेक्टर यशपाल सिंह ने बताया कि आरोपी के घर में ताला बंद था। पड़ोस में जानकारी करने पर पता चला कि उसकी मां वहां अकेली रहती थीं। वह भी 15 दिन से घर नहीं थीं। घर पर ताला लगा था। घर का ताला बंद होने से कुर्की नहीं हो सकी। नोटिस उसके घर पर चस्पा कर दिया गया। भविष्य में अभियुक्त के मिलने की संभावना नहीं है। अदालत ने आदेश में कहा कि अभियुक्त को फरार घोषित किया जाता है।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय