Friday, May 17, 2024

 किसानों का शोषण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा : जितेंद्र चौधरी

मुज़फ्फर नगर लोकसभा सीट से आप किसे सांसद चुनना चाहते हैं |
सहारनपुर। भारतीय किसान यूनियन (तोमर) की माहीपुरा यूनियन प्रदेश उपाध्यक्ष के कार्यालय पर बैठक आयोजित हुई। बैठक में किसानों की समस्याएं तथा संगठन के विस्तार को लेकर विचार विमर्श किया गया। भाकियू (तोमर) के पश्चिमी प्रदेश अध्यक्ष जितेंद्र चौधरी ने बैठक को सम्बोधित करते हुए कहा कि भाकियू (तोमर) संगठन  निस्वार्थ किसानों की सेवा कर रहा है।
संगठन ईमानदारी और कर्मठता के साथ किसान हित में काम कर रहा है। किसानों के लिए कभी भी किसी भी आंदोलन से पीछे नहीं हटा वो चाहे डीएम कार्यालय हो, तहसील हो, बिजली विभाग, हाईवे जाम करने की बात या रेलवे ट्रैक पर बैठने की बात हो हर सम्भव तरीके से किसानों को पूर्ण रूप से संगठन मदद करता रहा है। उन्होंने संगठन के सभी पदाधिकारियों को आदेशित किया कि वह गांव दर गांव जाकर किसानों की समस्याओं को सुने और उन्हे जोरों शोरों से उठाया जाए।
उन्होंने संगठन का विस्तार भी किए जाए पर सभी पदाधिकारियों से आह्वान किया है। प्रदेश उपाध्यक्ष हाजी खालिद ने कहा की संगठन किसी भी तरीके से किसानों को शोषण बर्दाश्त नहीं करेगा। सरकार कोई भी हो हमारा किसी सरकार से विरोध नहीं है, लेकिन जो भी सरकार किसानों का शोषण करेगी संगठन उसका जमकर विरोध करेंगा और किसानों को इन्साफ दिलाने का लगातार काम करता रहेगा।
युवा जिलाध्यक्ष सौरभ त्यागी ने कहा कि मिलों द्वारा बकाया गन्ने का भुगतान नहीं किया जा रहा है समय पर पैसा ना मिलने के चलते किसान अपने दैनिक कार्यों को नहीं कर पा रहे हैं। किसानों की आर्थिक स्थिति दिन पर दिन कमजोर होती जा रही है। बिजली विभाग के कर्मचारी किसानों का शोषण करने पर लगे हैं। प्रदेश सरकार किसानों का गेहूं खरीदने के नाम पर घटतौली करा रही है। देश का दुर्भाग्य है कि मैडल जीतकर लाने वाले खिलाड़ियों को धरना प्रदर्शन करना पड़ रहा है।
बैठक की अध्यक्षता हाजी खालिक ने की तथा संचालन शाकिब ने किया। इस दौरान रहीस मलिक प्रदेश अध्यक्ष यूपी, सहारनपुर जिलाध्यक्ष अभिषेक काम्बोज, हसीब राजा जिला मंत्री, विजय त्यागी जिला सचिव, मिंटू वालिया,पपल चौधरी,  यश त्यागी, अमित सैनी, रवि, जमशेद, पंकज, इसराईल, तारिक, इरफान, अरविंद, महेंद्र सिंह, सत्यपाल,आशु, चंद्रकिरण,नफीस,आलीम, अंशुल, पंकज सैनी, राजवीर, विपिन, अरमान,बबलू, महीपाल, रामसिंह, तलवार सिंह, अशोक अनिल कुमार आदि सैकड़ों कार्यकर्ता बैठक में उपस्थित रहे।

Related Articles

STAY CONNECTED

74,237FansLike
5,309FollowersFollow
47,101SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय