Tuesday, March 11, 2025

गाजियाबाद में मकान में विस्फोट से अफरा-तफरी मची, दो मजदूर झुलसे

गाजियाबाद। मुरादनगर थानाक्षेत्र के गांव रेवडा-रेवडी में एक मकान में विस्फोट होने से अफरा-तफरी मच गई। विस्फोट की चपेट में आने से वहां सो रहे दो मजदूर झुलस गए। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया। जहां से एक को दिल्ली रेफर कर दिया गया। दोनों टायर फैक्ट्री में काम करते हैं। संभावना जताई जा रही है कि टायर फैक्ट्री में प्रयोग होने वाला केमिकल अंगीठी में जलाया जा रहा था जिससे विस्फोट हुआ है।

 

मुज़फ्फरनगर में जिला पंचायत सदस्य कब्ज़ा रहे है ज़मीन, पीड़ित की मदद में भाकियू टिकैत चलाएगी न्याय की मुहिम

 

मुरादनगर थानाक्षेत्र के रेवडा रेवडी में टायर बनाने की फैक्ट्री है। फैक्ट्री में बिहार और गोरखपुर के मजदूरी काम करते हैं। बताया गया है कि फैक्ट्री में काम करने वाले मजदूर फैक्ट्री से कुछ दूरी पर स्थित एक निर्माणाधीन मकान में किराए पर कमरा लेकर रहते हैं। रात के समय मजदूरों ने सर्दी से बचाव के लिए अंगीठी जला रखी थी।

 

 

प्रेम प्रसंग के चलते सिपाही के पति ने कर दी दोस्त की हत्या, अवैध संबंधों के कारण की गई घटना

 

सुबह अंगीठी में तेज विस्फोट हो गया। विस्फोट की चपेट में आकर फैक्ट्री काम करने वाले मजदूर जितेंद्र और चंद्रवीर झुलस गए। सूचना पाकर दमकल, पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने झुलसे मजदूरों को अस्पताल में भर्ती कराया। जहां से एक को दिल्ली जीटीबी रेफर कर दिया।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

74,854FansLike
5,486FollowersFollow
143,143SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय