Sunday, May 19, 2024

 मशहूर फैशन डिजाइनर मुस्कान ने किया सुसाइड, इंस्टाग्राम पर पहले वीडियो अपलोड की, कहा- मैंने बहुत कोशिश की

मुज़फ्फर नगर लोकसभा सीट से आप किसे सांसद चुनना चाहते हैं |

मुरादाबाद। मुरादाबाद में 25 साल की फैशन डिजाइनर मुस्कान ने अपने ही घर में फांसी का फंदा लगाकर सुसाइड कर लिया। वो होली पर मुंबई से घर आई थी। सुसाइड से पहले इंस्टाग्राम पर ये आखिरी Video पोस्ट किया था। जिसमे मुस्कान ने अपने मन की बात की।

मुरादाबाद के नवीन नगर कॉलोनी निवासी चंद्र प्रकाश नारंग डिस्पोजल व्यापारी हैं। उन्होंने बताया कि उनकी तीन बेटी और एक बेटे में सबसे बड़ी बेटी मुस्कान मुंबई की एक कंपनी में फैशन डिजाइनर थी। होली पर मुस्कान घर आई थी। इसके बाद वह वापस मुंबई नहीं गई। रात उसने परिवार के साथ खाना खाया। इसके बाद वह सोने मकान की ऊपरी मंजिल पर चली गई। इसके बाद परिवार के अन्य सदस्य भी अपने अपने कमरों में सो गए।

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

सुबह आठ बजे तक उसके कमरे का दरवाजा नहीं खुलासा। मां और छोटी बहनों ने दरवाजा खटखटाया लेकिन मुस्कान ने कोई जवाब नहीं दिया। अनहोनी की आशंका में खिड़की से झांक कर देखा तो उसका शव दुपट्टे के जरिए फंदे से लटका हुआ था। इससे परिवार में चीख पुकार मच गई। कुछ ही देर में आस पड़ोस के लोग भी मौके पर पहुंच गए। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।

अखिलेश भदौरिया एसपी सिटी ने कहा कि सिविल लाइन क्षेत्र में एक युवती ने सुसाइड कर लिया था। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की। परिजनों से पूछताछ की गई तो उन्होंने बताया मुंबई में काम करती थी। वह यहां वापस आ गई थी। किन्ही कारणों से परेशान थी, लेकिन इस बारे में बात नहीं बताई।

एसपी ने कहा कि फिलहाल मामले की जांच की जा रही है। जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके अनुसार कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल परिजनों का कहना है कि परेशान होकर सुसाइड किया है।

इंस्टाग्राम पर एक दिन पहले शेयर किए गए मुस्कान के वीडियो को लेकर पुलिस का कहना है कि किसी प्रकार से मानसिक रूप से परेशान रही होगी, जिसके बाद उसने वीडियो बनाया। मुस्कान के परिजनों से पूछताछ की गई है।

Related Articles

STAY CONNECTED

74,188FansLike
5,319FollowersFollow
50,181SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय