Monday, April 28, 2025

मुज़फ्फरनगर में गेहूं के खेत में आसमान से गिरे बर्फ के टुकड़े, प्रकृति की अजीब घटना से किसान भयभीत

मोरना। क्षेत्र में प्राकृतिक चमत्कारी घटना से सनसनी फैल गई है। तेज ठंड के बीच खेत मे आकाश से गिरे बर्फ के बड़े टुकड़ो को देख किसान भयभीत हो गये। बर्फ के टुकड़ो के गिरने से गेंहू की फ़सल को भी नुकसान हुआ है। प्रकृति की यह अजीब घटना चर्चा का विषय बनी हुई है।

बलिया में भाजपा के कार्यालय पर ही चल गया योगी का बुलडोजर, जिला उपाध्यक्ष का दर्द, ‘हमें तो अपनों ने लूटा…’

भोपा थाना क्षेत्र के गांव सिकंदरपुर निवासी किसान मोनू सैनी ने बताया कि गंग नहर पटरी बसेड़ी गाँँव के मार्ग पर उसके खेत हैं। सुबह जब वह खेत पर पहुंचा तो सन्न रह गया। गेहूँ की फ़सल वाले खेत में बर्फ के बड़े बड़े गोले पड़े हुए थे, जिसे देखकर मोनू सैनी डर गया।

[irp cats=”24”]

बिजली की हाई टेंशन लाइन सरिया से हो गई टच, राजमिस्त्री और मकान मालिक के बेटे की हो गई मौत

मोनू सैनी को आकाश तैरते बर्फ के बादल दिखाई पड़े। यह चमत्कार देख कर मोनू ने आस पास के किसानों को बताया जिससे मौके पर भीड़ इकट्ठा हो गई। ग्रामीणों ने बर्फ के टुकड़ों व आकाश में तैरती बर्फ की फोटो को कैमरे में कैद कर लिया।

सऊदी अरब में क्रिकेट खेलते समय हो गयी थी मौत, 26 दिन बाद शव पहुंचा गांव

मोनू सैनी ने बताया कि यह घटना प्रकृति का चमत्कार भले हो किन्तु उसकी गेहूँ की फ़सल भी खराब हुई है और अगर कोई किसान उस समय खेत पर होता तो बर्फ के टुकड़ों की चोट से निश्चित ही कोई बड़ा हादसा हो सकता था। इस अजीब घटना को लेकर किसानों में भय भी बना हुआ है। किसान संसार सिंह ने कहा कि प्रशासन को घटना का वैज्ञानिक कारण तलाशना होगा।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय