Monday, June 5, 2023

सहारनपुर में जंतर-मंतर पर रवाना हुए किसान, दिया महिला पहलवानों को समर्थन

सहारनपुर/नागल। भाकियू टिकैत के जिलाध्यक्ष राजपाल सिंह पनियाली के नेतृत्व में क्षेत्र के दर्जन भर से अधिक किसानों ने दिल्ली में जंतर-मंतर पर चल रहे महिला पहलवानों के धरने में शामिल होकर अपना समर्थन दिया।
दिल्ली रवाना होने से पूर्व जिलाध्यक्ष राजपाल सिंह पनियाली ने कहा कि जहां एक और देश की बेटियां विश्व में भारत का गौरव बढ़ा रही है वहीं उन्हें आज सरकार की हठधर्मिता के चलते न्याय पाने को धरना-प्रदर्शन को मजबूर होना पड़ रहा है।
उन्होंने कहा कि बेटियों को न्याय दिलाने को पूरा देश व संगठन उनके साथ खड़ा है, जबकि सरकार आरोपी को बचाने में लगी है।
इस दौरान जिला महासाचिव चौ. जिले सिहं, मेवाराम गुर्जर, युवा जिलाध्यक्ष अजय काम्बोज, राजकुमार राणा, आरिफ मिर्जा, प्रवक्ता मा. देवेन्द्र काम्बोज, दीपक चौधरी, संयम काम्बोज, भूरा सिंह आदि मौजूद रहे।

Related Articles

- Advertisement -

STAY CONNECTED

74,675FansLike
5,212FollowersFollow
33,332SubscribersSubscribe
- Advertisement -

ताज़ा समाचार

- Advertisement -

सर्वाधिक लोकप्रिय