Wednesday, April 16, 2025

मेरठ के किसानों ने जेल से छुटकर आये किसान नेताओं का किया स्वागत

नोएडा। जनपद गौतमबुद्व नगर में किसान आंदोलन के दौरान गिरफ्तार कर जेल भेजे गए किसान नेताओं का जेल से छुटकर आने के बाद उनका विभिन्न गांवों में कार्यक्रमों का आयोजन कर भव्य स्वागत किया जा रहा है। इसी क्रम में भारतीय किसान यूनियन इंडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुनेंद्र गुर्जर के नेतृत्व में मेरठ से आये किसानों के एक दल ने ग्रेटर नोएडा के जैतपुर गांव स्थित किसान सभा के कार्यालय पर कार्यक्रम का आयोजन कर भारतीय किसान परिषद के अध्यक्ष सुखबीर खलीफा, किसान एकता संघ के सोरन प्रधान, अखिल भारतीय किसान सभा के डॉ रुपेश वर्मा, उपाध्यक्ष गबरी मुखिया, अशोक भाटी, सुरेश यादव, विजय यादव, प्रशांत भाटी, नितिन  चौहान, फिरे नागर, अमित नागर सहित अन्य किसानों का माला पहनाकर स्वागत किया।

लखनऊ में वरिष्ठ पत्रकार की पत्नी कार समेत हुई लापता, पुलिस तलाश में जुटी

कार्यक्रम के दौरान डॉ रुपेश वर्मा ने कहा कि मुनेंद्र गुर्जर एवं उनके संगठन द्वारा गौतमबुद्ध नगर के किसानों को जेल भेजने के विरोध में 10 से अधिक जिला मुख्यालयों पर प्रदर्शन कर किसानों की मांगों को पूरा करने एवं उन्हें बिना शर्त रिहाई करने की मांग करते हुए मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन दिए थे। गौतमबुद्व नगर के किसान, भारतीय किसान यूनियन इंडिया के आभारी हैं। वहीं मुनेंद्र गुर्जर ने कहा कि भारतीय किसान यूनियन इंडिया गौतम बुद्व नगर के किसानों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी है। आप लोगों ने जिस बहादुरी के साथ संघर्ष किया हम उसे सलाम करते हैं और आगे भी आपके समर्थन में हाजिर रहेंगे।

मुज़फ्फरनगर में लाचार किसान ने एडीएम को सुनाई पीड़ा-उसकी खेती की ज़मीन, भूमाफिया कर रहे प्लाटिंग !

स्वागत कार्यक्रम में भारतीय किसान परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुखबीर खलीफा ने कहा कि हमारी लड़ाई की गूंज प्रदेश एवं देश तक गई है। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री ने किसानों के मामले को संज्ञान में लेते हुए गौतमबुद्ध नगर के किसानों की समस्याओं को तुरंत हल करने के निर्देश अधिकारियों को दिए हैं। उन्होंने कहा कि भारतीय किसान परिषद, अखिल भारतीय किसान सभा और किसान एकता संघ ने मिलकर एवं डटकर लड़ाई लड़ी है।

यह भी पढ़ें :  गाजियाबाद: लोनी ट्रॉनिका सिटी में कपड़ों के गोदाम में भीषण आग, फायर ब्रिगेड मौके पर जुटी

मुरादाबाद में जियो फाइबर के अपहृत मैनेजर को एसटीएफ ने कराया मुक्त, 20 लाख की मांगी थी फिरौती

आगे भी लड़ाई जारी रहेगी। 10 फीसदी आबादी प्लॉट एवं नए कानून को लागू करने के संबंध में बातचीत मुख्य सचिव स्तर पर होनी है। डीएम गौतमबुद्व नगर ने जल्द ही बातचीत का आश्वासन दिया है। बातचीत के नतीजे के आधार पर आगे आंदोलन की रणनीति बनाई जाएगी। किसान एकता संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष सोरन प्रधान ने कहा हम लोग आर-पार की लड़ाई लड़ रहे हैं। किसानों के शांतिपूर्ण आंदोलन को दबाने की कोशिश करना सरकार और प्रशासन के लिए उल्टा ही पड़ेगा। जितना आंदोलन का दमन करने की कोशिश की जाएगी। आंदोलन और ज्यादा बढ़ेगा। किसानों को फर्जी मुकदमे लगाकर जेल भेजने से बात बनने वाली नहीं है।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

76,719FansLike
5,532FollowersFollow
150,089SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय