Sunday, May 18, 2025

मेरठ में मोबाइल पर तीन तलाक देने के मामले में आठ के खिलाफ एफआईआर

मेरठ। थाना ब्रह्मपुरी पुलिस ने मोबाइल पर तीन तलाक देने वाले आरोपी सहित पीड़िता के ससुराल के आठ लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।

आसमां पुत्री मेहरबान निवासी मुमताज नगर चूना भट्टी थाना ब्रह्मपुरी की तहरीर पर पुलिस ने पति नौमान, देवर उमर, ससुर तहसीन, सास शबाना, ननद मंतशा, खाला गुल्ला व चाचा गुडडू निवासी मुजफ्फरनगर को नामजद किया गया है।

आसमा का आरोप है कि निकाह के बाद से उसको दहेज के लिए तंग किया जाता। 5 सितंबर को पति ने मोबाइल पर तीन तलाक दे दिया। उधर, ब्रह्मपुरी इंस्पेक्टर सुमन कुमार सिंह का कहना है कि आरोपियों की गिरफ्तार का प्रयास किया जा रहा है।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

87,026FansLike
5,553FollowersFollow
153,919SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय