Saturday, April 27, 2024

दिल्ली में पेंट फैक्टरी में आग से 11 लोगों की मौत,4 घायल, काबू पाने में 4 घंटे लगे

मुज़फ्फर नगर लोकसभा सीट से आप किसे सांसद चुनना चाहते हैं |

नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के अलीपुर क्षेत्र में एक पेंट फैक्टरी में आग लगने से 11 मजदूरों की मौत हो गई। 4 लोग घायल हैं, जिन्हें राजा हरिश्चंद्र अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दमकल विभाग के अनुसार, कल शाम लगभग 5ः25 बजे आग लगने की सूचना मिली थी। इस फैक्टरी में थिनर के ड्रम भी रखे थे। इस वजह से फैक्टरी में विस्फोट हो गया। इसके बाद आग तेजी से सामने के घरों और एक नशा मुक्ति केंद्र तक फैल गई। आग पर लगभग चार घंटे में नियंत्रण पा लिया गया।

दिल्ली फायर सर्विसेज (डीएफएस) के निदेशक अतुल गर्ग ने एक्स हैंडल पर इस घटना पर दुख व्यक्त किया है। उन्होंने कहा है, ”डीएफएस के सर्वोत्तम प्रयासों के बावजूद 11 मजदूरों की मौत हो गई। शाम 5ः30 बजे आग लगने की सूचना मिली। 22 टेंडर साइट पर थे। विस्फोट के कारण इमारत ढह गई और मजदूर फैक्टरी के अंदर फंस गए और उन्हें बचाया नहीं जा सका।

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

घटनास्थल पर मौजूद एक प्रत्यक्षदर्शी सुमित भारद्वाज ने बताया- घटना गुरुवार शाम करीब 5.30 बजे की है। जैसे ही धमाका हुआ तो लोग बाहर इकट्ठा हुए। हमने बाल्टी से पानी डालकर आग बुझाने की कोशिश की। फिर फायर ब्रिगेड को कॉल किया। लेकिन आग नहीं बुझ रही थी। फायर ब्रिगेड की गाड़ियों ने तीन रास्तों से आग बुझाने की कोशिश की। फैक्ट्री करीब 8-10 साल पुरानी है।

हादसे के बाद घटनास्थल पहुंचे सुनील ठाकुर ने रोते हुए बताया, मेरा भाई भी पेंट फैक्ट्री में काम करता था। उसका नाम अनिल ठाकुर है। उसका कुछ पता नहीं चल रहा। शाम 5 बजे से फोन भी स्विच ऑफ आ रहा है। कोई कुछ भी बताने को तैयार नहीं है।

26 जनवरी को दिल्ली के शाहदरा इलाके में एक बहुमंजिला इमारत के ग्राउंड फ्लोर में आग लग गई थी। इस घटना में 9 महीने की बच्ची सहित चार लोगों की दम घुटने से मौत हो गई थी और दो घायल हो गए थे।

वहीं, दिल्ली के पीथमपुरा इलाके में 18 जनवरी को चार मंजिला इमारत में आग लगने से 6 लोगों की मौत हो गई थी। मरने वालों में 4 महिलाएं थीं। 8 फायर ब्रिगेड से आग पर काबू पाया गया था। इमारत की पहली मंजिल में लगी थी। इससे ऊपर की तीन मंजिलों तक धुआं फैल गया था।

 

Related Articles

STAY CONNECTED

74,237FansLike
5,309FollowersFollow
47,101SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय