Thursday, May 15, 2025

पुंछ की नियंत्रण रेखा पर सीमा पार से हुई गोलीबारी, तलाशी अभियान जारी

पुंछ। जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा पर सीमा पार से गोलीबारी हुई जिसका मौके पर तैनात भारतीय जवानों ने जवाब दिया। इस गोलीबारी के बाद से क्षेत्र में तलाशी अभियान चलाया गया है। आशंका जताई जा रही है कि यह गोलीबारी आतंकियों की घुसपैठ के लिए की गई थी। इस गोलीबारी में किसी के हताहत होने की कोई सूचना नहीं है। आधिकारिक सूत्रों ने इसकी जानकारी शनिवार को दी।

आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि शुक्रवार देर रात कृष्णा घाटी सेक्टर में अग्रिम भारतीय चौकी पर सीमा पार से गोलीबारी की खबर मिली, जिसके बाद नियंत्रण रेखा की सुरक्षा में तैनात सेना के जवानों ने जवाबी कार्रवाई की। उन्होंने बताया कि यह गोलीबारी कुछ समय तक चली। इस गोलीबारी में कोई हताहत नहीं हुआ है। सूत्रों ने बताया कि इस तरफ आतंकवांदियों की घुसपैठ न हो, यह सुनिश्चित करने के लिए निगरानी बढ़ा दी गई है। इलाके में तलाशी अभियान जारी है।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

87,026FansLike
5,553FollowersFollow
153,919SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय