Tuesday, May 20, 2025

मेरठ में सोशल मीडिया के माध्यम से बरामद हुई पांच साल की बच्ची

मेरठ। थाना लिसाडी गेट पुलिस द्वारा सोशल मीडिया के माध्यम से जानकारी कर पांच साल की बच्ची को उसके परिवारीजन के सुपुर्द कर दिया।

 

आज डायल-112 की गाड़ी को भ्रमण के दौरान थाना लिसाडी गेट क्षेत्र मिलन पैलेस के पास से एक पांच साल की बच्ची घूमती फिरती मिली। जिसके माता-पिता को खोजने के लिए सोशल मीडिया के माध्यम से भरसक प्रयास किये गये। सोशल मीडिया के माध्यम से ही जानकारी कर उक्त बच्ची के पिता(निवासी जनपद गाजियाबाद) थाना में उपस्थित हुए।

 

थाना लिसाडी गेट पुलिस द्वारा नियमानुसार उपरोक्त बच्ची को उसके पिता के सुपुर्द किया गया। बच्ची के परिवारीजन द्वारा इस सराहनीय कार्य की पुलिस की प्रशंसा की।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

87,026FansLike
5,553FollowersFollow
153,919SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय