Tuesday, June 25, 2024

विदेशी मुद्रा भंडार 4.55 अरब डॉलर बढ़कर 648.7 अरब डॉलर पर

मुंबई। विदेशी मुद्रा परिसंपत्ति, स्वर्ण और विशेष आहरण अधिकार (एसडीआर) में हुई जबरदस्त बढ़ोतरी की बदौलत 17 मई को समाप्त सप्ताह में देश का विदेशी मुद्रा भंडार 4.55 अरब डॉलर की बढ़त के साथ 648.7 अरब डॉलर हो गया।
इसी तरह इसके पिछले सप्ताह देश का विदेशी मुद्रा भंडार 2.6 अरब डॉलर के इजाफे के साथ 644.2 अरब डॉलर पर रहा था।

 

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

 

रिजर्व बैंक की ओर से जारी साप्ताहिक आंकड़े के अनुसार, 17 मई को समाप्त सप्ताह में विदेशी मुद्रा भंडार के सबसे बड़े घटक विदेशी मुद्रा परिसंपत्ति 3.4 अरब डॉलर की बढ़ोतरी के साथ 569.00 अरब डॉलर हो गया। इस अवधि में स्वर्ण भंडार 1.24 अरब डॉलर बढ़कर 57.2 अरब डॉलर पर पहुंच गया।

 

आलोच्य सप्ताह विशेष आहरण अधिकार में 11.3 करोड़ डॉलर का इजाफा हुआ और यह बढ़कर 18.2 अरब डॉलर हो गया। वहीं, इस अवधि में अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) के पास आरक्षित निधि 16.8 करोड़ डॉलर की गिरावट के साथ 4.3 अरब डॉलर पर आ गया।

Related Articles

STAY CONNECTED

74,188FansLike
5,329FollowersFollow
60,365SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय