Saturday, May 18, 2024

शामली में वन विभाग की टीम को मिली बड़ी सफलता, पिंजरे में फसा खूंखार तेंदुआ

मुज़फ्फर नगर लोकसभा सीट से आप किसे सांसद चुनना चाहते हैं |

शामली। जनपद में कई दिनों से चर्चा का विषय बना हुआ तेंदुआ आखिरकार वन विभाग टीम के हत्थे चढ़ ही गया है। वहीं पकड़ गया तेंदुआ फीमेल बताया जा रहा है। जिसकी उम्र लगभग ढाई वर्ष बताई जा रही है। फिलहाल तेंदुए को शामली वन विभाग में रखा गया है। वही उच्च अधिकारियों से तेंदुए को उचित स्थान पर छोड़ने के लिए संपर्क किया जा रहा है।

आपको बता दें कि मामला थाना कांधला क्षेत्र के गांव सुन्ना का है जहां पर बीती रात वन विभाग की टीम को सूचना मिली थी कि ऋषिपाल मलिक के खेत में एक तेंदुआ है जिसका पैर फंदे में फंसा हुआ है। वहीं तेंदुए की खबर मिलने के बाद शामली वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। वहीं शामली वन विभाग की टीम ने मेरठ रेस्क्यू टीम से संपर्क किया। जिसके बाद लगभग 2 घंटे के बाद रेस्क्यू टीम मेरठ से शामली पहुंची। वहीं काफी बड़ी मसक्कत के बाद शामली वन विभाग और मेरठ की रेस्क्यू टीम ने तेंदुए को पिंजरे में कैद कर लिया। जिसके बाद तेंदुए को शामली वन विभाग में लाया गया है। फिलहाल तेंदुए का स्वास्थ्य परीक्षण किया जा रहा है। वहीं उच्च अधिकारियों से भी संपर्क किया जा रहा है कि जो तेंदुआ पकड़ा गया है उसको छोड़ने का उचित स्थान कौन सा है। वहीं उच्च अधिकारियों से दिशा निर्देश मिलने के बाद ही शामली वन विभाग की टीम पकड़े गए तेंदुए को उचित स्थान पर छोड़ने जाएगी।

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

जिला वन अधिकारी जयदेव सिंह का कहना है कि थाना कांधला क्षेत्र के गांव सुन्ना से सूचना मिली थी की ऋषिपाल मलिक के खेत में एक तेंदुआ फंदे में फंसा हुआ है वहीं मौके पर जाकर देखा तो सूचना सही पाई गई। जिसके बाद मेरठ से रेस्क्यू टीम को बुलाया गया। वही तेंदूए का रेस्क्यू करते हुए पकड़ लिया गया है। फिलहाल तेंदुआ को शामली वन विभाग में सुरक्षित रखा गया है। वही इस मामले में उच्च अधिकारियों से भी संपर्क किया जा रहा है उसके बाद ही तेंदुए को उचित स्थान पर छोड़ा जाएगा।

 

Related Articles

STAY CONNECTED

74,188FansLike
5,319FollowersFollow
50,181SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय