Saturday, May 4, 2024

बिहार : पूर्व विधायक श्रीकांत निराला भाजपा में शामिल, प्रदेश सह प्रभारी दीपक प्रकाश ने दिलाई सदस्यता

मुज़फ्फर नगर लोकसभा सीट से आप किसे सांसद चुनना चाहते हैं |

पटना। पटना के मनेर विधानसभा क्षेत्र से चार बार विधायक रहे श्रीकांत निराला ने बुधवार को भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। निराला को भाजपा प्रदेश सह प्रभारी दीपक प्रकाश ने पार्टी की सदस्यता दिलाई और उनका पार्टी में स्वागत किया।

सदस्यता ग्रहण करने के बाद निराला ने दावा करते हुए कहा कि इस चुनाव में भाजपा मनेर विधानसभा क्षेत्र से लीड करेगी। लोगों को गलतफहमी है कि मनेर विधानसभा में भाजपा के कार्यकर्ता नहीं रहते हैं।

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

उन्होंने भाजपा की सदस्यता ग्रहण करने पर प्रसन्नता जताते हुए कहा कि यह मेरी घर वापसी है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश आगे बढ़ रहा है। कार्यक्रम में एमएलसी डॉ. राजेन्द्र गुप्ता, प्रदेश महामंत्री राजेश वर्मा, प्रदेश मीडिया संयोजक दानिश इकबाल, प्रवक्ता सुहेली मेहता और राजेश सिंह उपस्थित रहे।

Related Articles

STAY CONNECTED

74,237FansLike
5,309FollowersFollow
47,101SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय