Saturday, April 26, 2025

यूपी में भीषण गर्मी का प्रकोप, बदला गया स्कूलों का समय, अब इस समय खुलेंगे स्कूल

लखनऊ। यूपी में कक्षा एक से आठ के परिषदीय व मान्यता प्राप्त विद्यालयों का समय बदल दिया गया है। इसके अनुसार सभी विद्यालय सुबह 7.30 बजे से दोपहर एक बजे तक चलेंगे।

 

बेसिक शिक्षा विभाग के विशेष सचिव यतींद्र कुमार ने बेसिक शिक्षा निदेशक को भेजे पत्र में इसका अनुपालन सुनिश्चित कराने को कहा है। अभी विद्यालयों का समय सुबह आठ बजे से दोपहर दो बजे तक का है।

[irp cats=”24”]

 

भीषण गर्मी को देखते हुए शिक्षक व अभिभावक विद्यालयों का समय बदलने की मांग कर रहे थे। पूर्व में कुछ जिलों में बीएसए ने अपने स्तर से इसमें बदलाव भी किया था। किंतु उसे निरस्त कर दिया गया था। दोपहर में विद्यालयों का समय एक घंटा कम होने से बच्चों को काफी राहत मिलेगी।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय