Sunday, February 23, 2025

मेरठ में हो रही घुड़सवारी प्रतियोगिता में पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की बेटी व्यक्तिगत प्रीलीम स्पर्धा से बाहर

मेरठ। मेरठ के मोदीपुरम स्थित मोदी इक्वेस्ट्रियन अकादमी में चल रही राष्ट्रीय स्तर की घुड़सवारी प्रतियोगिता में पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की बेटी भी भाग ले रही हैं। सपा प्रमुख अखिलेश यादव की बेटी अदिति यादव ने प्रतियोगिता में दमखम दिखाया।

 

सीएम डैशबोर्ड में मुज़फ्फरनगर पहुंचा 55 वें स्थान पर, डीएम ने अफसरों को लगाई लताड़

 

मोदी एक्वेस्ट्रियन एकेडमी में खेली जा रही राष्ट्रीय घुड़सवारी चैंपियनशिप में टीम इवेंट व व्यक्तिगत प्रीलीम प्रतियोगिता खेली गई। टीम इवेंट के मुकाबले में दूसरे राउंड के बाद चार टीमों ने फाइनल के लिए प्रवेश किया। इसके अलावा व्यक्तिगत मुकाबलों में 42 खिलाड़ियों ने फाइनल के लिए अपनी जगह पक्की की। पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की बेटी अदिति यादव दूसरे राउंड के बाद व्यक्तिगत प्रीलीम स्पर्धा से बाहर हो गईं है।

 

मुज़फ्फरनगर में कार शोरूम के मालिक ने मैनेजर समेत 16 कर्मचारियों के खिलाफ कराया मुकदमा दर्ज, 4 गिरफ्तार

 

फाइनल मुकाबले 15 फरवरी को खेले जाएंगे। 16 फरवरी के प्रतियोगिता के समापन के साथ ही राष्ट्रीय चैंपियन की घोषणा की जाएगी। खेले गए प्रीलीम टूर के मुकाबले में राजस्थान पुलिस एकेडमी के जितेंद्र सिंह ने अपने घोड़े सीनिओर के साथ शानदार प्रदर्शन कर पहला स्थान हासिल किया। आरवीसी सेंटर व कालेज के अवधेश दूसरे स्थान पर रहे। वृदानंद एक्वेस्ट्रियन एकेडमी के हर्षवर्धन सिंह गुलिया तीसरे स्थान पर रहे। पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की बेटी अदिति यादव अपने मुकाबले में क्वालिफाई नही कर सकीं। यंग होर्स चैंपियनशिप में पांच खिलाड़ियों ने क्वालिफाई किया। इनमें हनी कैप गुलाब सिंह के राईडर युवराज सिंह राठौड़ ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।

 

 

 

 

राइडर पुनीत जाखड़ दूसरे व अभिषेक चौपड़ा ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। टीम इवेंट में आरटीएस एंड डिपो सहारनपुर की टीम प्रथम स्थान पर रही। इस टीम में अवधेश, वीर सिंह, टिंकू सिंह व अजित सिंह शामिल रहे। इन्होंने बिना पेनल्टी के 183.66 सेकेंड का समय लिया। दूसरे नंबर पर 190.73 सेकेंड के समय के साथ सागर एक्वेस्ट्रियन स्पोर्टस एकेडमी की टीम रही। इस टीम में ज्योति, महेश, ध्वनी जैन, और ध्रुवराज सिंह शामिल रहे।

 

 

 

तीसरे नंबर पर 199.14 सेकेंड के समय के साथ टार्क एक्वेस्ट्रियन एकेड़मी की टीम रही। टीम में विष्णु पांचलिंग, ललिता यादव, अर्नव जैन और शिदित सिंह शामिल रहे। वृदांनद एक्वेस्ट्रियन एकेडमी की टीम 214.12 सेकेंड के साथ चौथे स्थान पर रही। उनकी टीम में दुष्यंत नागर, सतस्या पांडेय, विशाल चौधरी, अरिंहत कोचर शामिल रहे।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

74,854FansLike
5,486FollowersFollow
143,143SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय