Wednesday, April 23, 2025

सहारनपुर पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री उत्तराखंड त्रिवेंद्र सिंह रावत, राहुल गांधी को लेकर कही ये बात

सहारनपुर। जिले के दिल्ली रोड स्थित ब्लाक प्रमुख हर्षिल चौधरी के आवास पर निजी कार्यक्रम में उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत पहुंचे। मीडिया के सवालों का जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि राहुल गांधी के द्वारा इस बिल को फाड दिया गया था अगर वह इस बिल को फाड़ते तो आज उनकी सदस्यता नहीं जाती।

उन्होंने कहा कि देश आगे बढ़ रहा है और विपक्ष बिना मतलब का शोर मचा रहा है। यह सर्वोच्च न्यायालय का निर्णय है जिसका सभी को सम्मान करना चाहिए। उन्होंने कहा कि इंदिरा गांधी एवं सोनिया गांधी की लाभ के पद पर रहते हुए सदस्यता खत्म हुई थी तब क्या था, अब उनको राजनीति नहीं करनी चाहिए। सर्वोच्च न्यायालय के आदेशों का पालन करना चाहिए आगे।

[irp cats=”24”]

उन्होंने कहा कि आज भारत दुनिया में सबसे तेजी से आगे बढ़ने वाला देश है। 2024 के सवाल को लेकर उन्होंने कहा कि हमने जितना भी जनता से मांगा था उससे ज्यादा जनता ने हमें आशीर्वाद दिया है और इस बार 2024 में भी भारतीय जनता पार्टी की प्रचंड बहुमत से सरकार बनेगी, पिछली बार जिन राज्यों में कम सीटें आई थी वहां पर भी इस बार बंपर जीत मिलेगी।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

76,719FansLike
5,532FollowersFollow
150,089SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय