Saturday, May 11, 2024

राहुल गांधी की न्याय यात्रा को लेकर पूर्व मंत्री का बयान, कहा- यह यात्रा लोकसभा चुनाव के लिए नहीं, न्याय के लिए है….

मुज़फ्फर नगर लोकसभा सीट से आप किसे सांसद चुनना चाहते हैं |

भोपाल। कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी भारत जोड़ो यात्रा के बाद न्याय यात्रा निकालने वाले है। राहुल गांधी की यात्रा को लेकर मध्य प्रदेश कांग्रेस ने एंगल जारी किया है। मध्य प्रदेश में यह यात्रा 698 किलोमीटर तक चलेगी। यात्रा 9 जिले में 7 लोकसभा सीट कवर करेगी। इस दौरान राहुल गांधी प्रदेश में 7 दिनों तक रहेंगे। उनकी न्याय यात्रा को लेकर पूर्व मंत्री और कांग्रेस नेता पीसी शर्मा का बयान सामने आया है। उन्होंने कहा है कि राहुल गांधी की यह यात्रा लोकसभा चुनाव के लिए नहीं बल्कि न्याय के लिए है।

पूर्व मंत्री पीसी शर्मा ने शुक्रवार को मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि राहुल गांधी यह यात्रा चुनाव के लिए नहीं बल्कि न्याय के लिए निकाल रहे हैं। सत्य की हमेशा विजय होती है और राहुल गांधी सत्य के साथ हैं। पीसी शर्मा ने कहा कि राहुल गांधी अपनी 138 साल पुरानी पार्टी की विचारधारा लेकर निकाल रहे हैं। इस यात्रा का देश को लाभ जरूर मिलेगा।

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

उल्लेखनीय है कि राहुल गांधी न्याय यात्रा पूर्वी भारत से पश्चिम भारत तक होगी। यह यात्रा 14 जनवरी को मणिपुर से शुरू होकर 20 मार्च को मुंबई में समाप्त होगी। मप्र यात्रा मुरैना जिले से प्रवेश करेगी, जो ग्वालियर, शिवपुरी, गुना, उज्जैन, रतलाम और झाबुआ से होकर बासवाड़ा में एंट्री करेगी।

Related Articles

STAY CONNECTED

74,237FansLike
5,309FollowersFollow
47,101SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय