Tuesday, April 29, 2025

जेल में पूर्व विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन की हालत बिगड़ी, अस्पताल में हुए भर्ती

हरिद्वार। जिला कारागार हरिद्वार में बंद खानपुर के पूर्व विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन की तबीयत बिगड़ने से वो जेल के बैरक नंबर 9 से जिला अस्पताल के कमरा नंबर 1 में पहुंचे हैं। जहां उनका उपचार चल रहा है। कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन को दस्त की शिकायत के चलते हॉस्पिटल में भर्ती किया गया है। वहीं चैंपियन की सेहत में सुधार बताया जा रहा है। डॉक्टर उनके टेस्टों की रिपोर्ट आने का इंतजार कर रहे हैं। वहीं पुलिस ने हॉस्पिटल परिसर में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हुए हैं।

 

नई दिल्ली रेलवे स्टेशन में मची भगदड़ में 18 लोगों की मौत,आर्थिक मदद की घोषणा, राष्ट्रपति व प्रधानमंत्री ने जताया दुख

[irp cats=”24”]

 

देर रात अस्पताल में एडमिट हुए कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन की सेहत में अब सुधार आने लगा है। जानकारी देते हुए हरिद्वार के जिला अस्पताल के सीएमएस विकास दीप ने बताया कि बीते देर रात कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन को जिला कारागार से हरिद्वार के जिला अस्पताल में लाया गया था। इस दौरान उन्होंने अपनी चेस्ट में समस्या और लूजमोशन के साथ ब्लड आने की शिकायत बताई थी।

 

इस्लामिया इंटर कॉलेज द्वारा रास्ते पर संयुक्त हिंदू मोर्चा ने किया हथौड़ों व घनों का पूजन

चेस्ट की समस्या के लिए उनका रात को ही ईसीजी कर लिया गया था, जोकि नॉर्मल आया है। वहीं सुबह ब्लड सैंपल लेकर अब उनकी अन्य जांच कराई जा रही है। फिलहाल उनकी हालत स्थिर है। उन्होंने कहा कि अब चैंपियन की सेहत में सुधार है। बाकी टेस्टों के रिपोर्ट आने का इंतजार किया जा रहा है। यदि आवश्यकता पड़ती है तो उन्हें हायर सेंटर के लिए भेजा जाएगा।

 

महाकुम्भ में अब तक 51.47 करोड़ से अधिक श्रद्धालुओं ने संगम में लगाई आस्था की डुबकी

 

गौरतलब है कि दो सप्ताह पहले, खानपुर के निर्दलीय विधायक उमेश कुमार के कार्यालय पर फायरिंग के आरोप में चैंपियन को गिरफ्तार किया गया था। घटना के बाद, उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया था। वहीं, खानपुर विधायक उमेश कुमार को से जमानत मिल गई थी।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय