Monday, March 24, 2025

इस्लामिया इंटर कॉलेज द्वारा रास्ते पर संयुक्त हिंदू मोर्चा ने किया हथौड़ों व घनों का पूजन

 

 

मुजफ्फरनगर। इस्लामिया इंटर कॉलेज द्वारा रास्ते पर अवैध कब्जा प्रकरण में आज संयुक्त हिंदू मोर्चा द्वारा हथौड़ों व घनों का पूजन किया गया। इस अवसर पर हिंदू व सामाजिक संगठनों के सैकड़ों प्रतिनिधियों की बैठक आर्य समाज मंदिर में संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता विश्व हिंदू परिषद के अध्यक्ष ललित महेश्वरी ने की, जबकि संचालन संयुक्त मोर्चा के अध्यक्ष मनोज सैनी ने किया।

गाज़ियाबाद में पत्नी से मिलने ससुराल आये युवक को जिंदा जलाकर मार डाला, ससुराल पक्ष के 3 हिरासत में

 

 

बैठक में प्रशासनिक अधिकारियों के साथ मोर्चे के प्रतिनिधिमंडल की सकारात्मक वार्ता के बाद यह निर्णय लिया गया कि 18 फरवरी को हिंदू संगठनों द्वारा स्वयं अवैध कब्जा हटाने की पूर्व घोषणा को फिलहाल स्थगित किया जाता है, लेकिन आंदोलन जारी रहेगा। अब 2 मार्च को इस मुद्दे पर अगली बैठक होगी।

नोएडा में किशोरी समेत 6 लोगों ने की आत्महत्या, बिजली के करंट एक की मौत

 

 

इस अवसर पर हिंदू नेताओं ने कहा कि बाग प्यारेलाल में रहने वाले अल्पसंख्यक हिंदू परिवारों के लिए बंद किए गए रास्ते को प्रशासन को खोलना ही होगा। प्रशासनिक अधिकारियों के साथ सकारात्मक बातचीत के बाद केवल 18 तारीख की घोषणा स्थगित की गई है, परंतु जब तक रास्ता नहीं खुलता, तब तक आंदोलन जारी रहेगा।

मुज़फ्फरनगर में विद्युत केबल से घर में लगी आग, लाखों का सामान जलकर हुआ राख

 

 

बैठक में प्रमुख रूप से उपस्थित व्यक्तियों में संयुक्त हिंदू मोर्चा अध्यक्ष मनोज सैनी, संजय अरोड़ा (संयोजक, राष्ट्रीय हिंदू शक्ति संगठन), डॉ. योगेंद्र शर्मा, अंकुर दुआ (अध्यक्ष, पंजाबी समाज), सचिन सिंघल (हिंदू नेता), हरिओम त्यागी (अध्यक्ष, आर्य समाज), सुनील तायल (व्यापारी नेता), सुधीर खटीक, सुनील दर्शन, अखिलेश शर्मा (भाजपा नेता), बजेश अग्रवाल (संयुक्त हिंदू महासंघ), कमलदीप (भगवा रक्षा वाहिनी), पवन सिंगल (अध्यक्ष, वैश्य कुटुंब), लोकेश सैनी (मंडल अध्यक्ष), बिट्टू सिखेड़ा (जिला अध्यक्ष), राजेश कश्यप (मंडल महासचिव), अमरीश त्यागी (जिला उपाध्यक्ष), आशीष शर्मा (नगर अध्यक्ष, शिवसेना), चेतन देव आर्य (अध्यक्ष, जनहित मंच), जितेंद्र गोस्वामी (पूर्व जिला अध्यक्ष, युवा शिवसेना), अमित पटपटीया (सभासद), सतीश कुकरेजा (सभासद), शोभित गुप्ता (सभासद), प्रेमी छाबड़ा (पूर्व सभासद), शलभ गुप्ता (व्यापारी नेता), अवनीश गोयल (राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, गौ रक्षा वाहिनी क्रांतिकारी), शालू सैनी (अध्यक्ष, साक्षी वेलफेयर ट्रस्ट), रेनू चौधरी (अध्यक्ष, सेवा संकल्प वेलफेयर ट्रस्ट),

मुज़फ्फरनगर में डीएम ने किया कलेक्ट्रेट का आकस्मिक निरीक्षण, कंट्रोल रूम से हो रही शहर की निगरानी देखी

 

 

अनीता चौधरी (मंडल अध्यक्ष, भवानी सेना), एडवोकेट अनूप सिंह राठी (मंत्री, आर्य समाज), मुकेश आर्य (प्रधान, आर्य समाज), सचिन त्यागी (हिंदू नेता), अर्जुन कश्यप (कश्यप महासभा), कशिश गोयल (पूर्व अध्यक्ष, हिंदू क्रांति दल), अखिलेश पूरी, वीरेंद्र त्यागी, हरीश पालीवाल (हिंदू महासंघ), शैंकी धीमान (जिला अध्यक्ष, हिंदू राष्ट्र सेना), सत्येंद्र सैनी (अध्यक्ष, संकल्प वेलफेयर ट्रस्ट), राजू सैनी (अध्यक्ष, हिंदू स्वाभिमान), राजीव गोस्वामी (उपाध्यक्ष, नागरिक अधिकार सुरक्षा मंच), अजय टंडन, मोहित बंसल, अजय चौधरी, कार्तिक जौहरी (नगर मंत्री, हिंदू राष्ट्र सेना), रविंद्र सैनी, प्रदीप कोरी, राजकुमार सैनी, मोनू खटीक, वैभव शर्मा (एडवोकेट, सर्व ब्राह्मण समाज), विनोद किंगर सहित सैकड़ों प्रतिनिधि शामिल रहे।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

75,563FansLike
5,519FollowersFollow
148,141SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय