Friday, May 10, 2024

मुज़फ्फरनगर में गन्ना संस्थान के दो कर्मचारियों के घर से साढ़े चार हजार रुपये नकद व जेवरात चोरी

मुज़फ्फर नगर लोकसभा सीट से आप किसे सांसद चुनना चाहते हैं |

मुजफ्फरनगर। थाना सिविल लाइन क्षेत्र में सरकुलर रोड पर गन्ना संस्थान के दो कर्मचारियों के घर दिन में चोरी कर ली गई। दोनों के घर से साढ़े चार हजार रुपये नकद और जेवर चोरी किए गए हैं। पुलिस को तहरीर दे दी हैं।

सरकुलर रोड पर गन्ना संस्थान में सुधीर कुमार चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी और रमाकांत कनिष्ठ सहायक हैं। सुधीर कुमार की पत्नी और बच्चे 14 जून से रिश्तेदारी में गए है। दोनों ही गन्ना संस्थान की आवासीय कॉलोनी में रहते हैंं। मंगलवार दोपहर में सुधीर और रमाकांत कार्यालय में गए थे।

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

दोपहर में रमाकांत खाना खाने के लिए घर पहुंचे तो उन्हें अपने और सुधीर के घर का ताला टूटा दिखाई दिया। उन्होंने अंदर जाकर देखा तो सामान बिखरा पड़ा था। सुधीर व अन्य कर्मचारी मौके पर पहुंच गए। चोरों ने अलमारी का ताला तोड़ कर सोने के जेवर, साढ़े तीन हजार रुपये चोरी कर लिए थे। घर में रखे संदूक का ताला भी तोड़ा था।

सिविल लाइन थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची। घटना के बारे में पुलिस को तहरीर दे दी है। सीओ  आयुष विक्रम सिंह का कहना हैं कि जांच की जा रही है।

Related Articles

STAY CONNECTED

74,237FansLike
5,309FollowersFollow
47,101SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय