Monday, April 21, 2025

सहारनपुर में विरोधी को फंसाने के लिए जानलेवा हमले का षड्यंत्र रचकर झूठा मुकदमा दर्ज कराने वाले मुख्य अभियुक्त समेत चार गिरफ्तार

सहारनपुर सहारनपुर जनपद के थाना मंड़ी क्षेत्र में दो परिवारों में फोटो वायरल की बात को लेकर विवाद था। इसी के चलते 26 दिसंबर की शाम सात बजे नाजिम पुत्र खुर्शीद निवासी गांव खाताखेड़ी अहमद नगर ने थाना मंड़ी पुलिस को सूचित किया कि उसके साले आतिश पुत्र निसार जो सकलापुरी रोड़ पर खड़ा था दो बाइक सवार जैद एव अनस पुत्र तहसीम ने गोली मार दी और उसका साला अस्पताल में भर्ती है। फारूख पुत्र गफ्फार एवं फरमान पुत्र इसरार, सोनू पुत्र तहसीम घटना स्थल पर खड़े थे।

 

एसपी सिटी अभिमन्यु मांगलिक ने बताया कि पुलिस जांच में यह हकीकत सामने आई कि आतिश और तहसीम के परिवार के बीच आपसी झगड़ा चलने के कारण अपने विरोधी को फंसाने के लिए आपस में षड्यंत्र रचकर यह घटना कराई गई। एसपी सिटी अभिमन्यु मांगलिक ने आज शाम बताया कि पुलिस ने मुख्य षड्यंत्रकर्त्ता नदीम पुत्र खुर्शीद, नावेद पुत्र फिराज, उस्मान पुत्र निसार, नीरज शर्मा पुत्र नैनचंद शर्मा को गिरफ्तार कर लिया हैं और उनके पास से घटना में इस्तेमाल 315 बोर का तमंचा, मोटर साइकिल और 10 हजार रूपए बरामद हुए हैं।

 

गिरफ्तार आरोपियों ने पुलिस को बताया कि उन लोगों का अपने विपक्षियों से विवाद चल रहा था। हम उन्हें फंसाना चाहते थे। नदीम आतिस का जीजा है और नावेद आतिस का दोस्त है। उस्मान आतिस का सगा भाई है। नीरज को 20 हजार रूपए देने की बात कहकर भाड़े पर लाए थे और 10 हजार रूपए अग्रिम दिए थे।

 

नीरज का काम आतिस के पैर से सटाकर गोली मारने का था। नीरज ने आतिस के पैर से सटाकर गोली चलाई जो उसके पैर को छूकर निकल गई। उन्होंने विरोधी पक्ष को फंसाने के लिए पुलिस को गुमराह कर थाना कोतवाली देहात में मुकदमा दर्ज करा दिया था।

यह भी पढ़ें :  सहारनपुर में उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की सदस्या 16 अप्रैल को करेंगी जनसुनवाई
- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

76,719FansLike
5,532FollowersFollow
150,089SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय