Monday, April 21, 2025

उत्तराखंड में जंगल की आग बुझाने गए चार वनकर्मियों की झुलसकर मौत, चार अन्य घायल

देहरादून। उत्तराखंड के बिनसर के जंगल में आग बुझाने गए चार लोगों की झुलसकर मौत हो गई। वहीं, चार अन्य घायल हो गए हैं, घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। घायलों का इलाज करने वाले चिकित्सकों का कहना है कि एक घायल करीब 80 फीसदी झुलस गया है। जबकि, अन्य करीब 45 फीसदी झुलस गए हैं।

 

बताया जाता है कि बिनसर के जंगल में लगी आग में झुलसकर मरने वालों में वन विभाग के फायर वाचर और पीआरडी के जवान शामिल हैं। विभागीय कर्मचारी के मुताबिक गुरुवार दोपहर लगभग 3 बजे आग लगने की सूचना मिली।

 

सूचना मिलते ही टीम मौके पर पहुंची। अचानक तेज हवा का झोंका आया। कोई कुछ समझ पाता, इससे पहले ही आठ लोग झुलस गए। चार लोगों की मौत हो गई और चार अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे में राजकीय वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। –आईएएनएस पीएसके/एबीएम

यह भी पढ़ें :  धामी मंत्रिमंडलः उत्तराखंड मिलेट, कीवी नीति समेत अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर लगी मुहर
- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

76,719FansLike
5,532FollowersFollow
150,089SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय