Wednesday, February 5, 2025

मुज़फ्फरनगर में मेहंदी प्रकरण में चार हिंदूवादी नेता हुए कोर्ट में पेश, जमानत मिली 

मुजफ्फरनगर। प्रदेश की रामराज्य वाली सरकार के समय पर मेहंदी जिहाद का विरोध करने पर क्रांतिसेना के कार्यकर्ताओं पर दर्ज मुकदमे में न्यायालय द्वारा जारी गैर जमानती वारंट जारी होने के बाद क्रांतिसेना के चार प्रमुख पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने कोर्ट में सरेंडर किया , जहां न्यायालय द्वारा उन्हें जमानत पर रिहा कर दिया गया।
वर्ष 2022 में हरियाली तीज पर बड़ी संख्या  मुस्लिम लड़कों द्वारा पहचान छिपाकर हिन्दू युवतियों के हाथो पर मेहंदी लगाए जाने की सूचना पर क्रांतिसेना द्वारा बड़े पैमाने इन घटनाओ क़ा विरोध किये जाने पर हिंदूवादी सरकार के इशारे पर लगभग एक दर्जन क्रांतिसेना नेताओं और कार्यकर्ताओ पर मुकदमे दर्ज कर दिए गए थे, आज उनमे से भुवन मिश्रा, आशीष मिश्रा, अमित कश्यप, अमित शर्मा ने  न्यायालय द्वारा गैरजमानती वारंट जारी कर दिए जाने के बाद कोर्ट मे सरेंडर किया था।
जहां एसीजेएम प्रथम द्वारा चारों को बीस 20000 की जमानत पर रिहा कर दिया गया। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष शरद कपूर, जिला अध्यक्ष मुकेश त्यागी, अमित गुप्ता, संजीव वर्मा, नरेंद्र ठाकुर, राजेंद्र तायल, शैलेंद्र विश्वकर्मा आदि उपस्थित थे।
- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

74,854FansLike
5,486FollowersFollow
143,143SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय