Friday, May 16, 2025

मुज़फ्फरनगर में दो बाईकों की भिडन्त, महिला सहित चार गम्भीर

मोरना। चीनी मिल के पास दो बाईकों की भिडन्त में एक महिला सहित चार व्यक्ति घायल हो गये। घायलों को पुलिस द्वारा भोपा अस्पताल पहुंचाया गया, जहां से गम्भीर हालत के चलते जिला चिकित्सालय रैफर कर दिया गया।

भोपा थाना क्षेत्र स्थित मोरना चीनी मिल के पास बाईकों की भिडन्त में बाईक सवार 55 वर्षीय बाबूराम व उसकी 25 वर्षीय पुत्री पिन्की घायल हो गये। बाबूराम अपने गांव रसूलपुर से पुत्री पिन्की को उसकी ससुराल कैडी निजामपुर छोडने जा रहा था।

वहीं थाना ककरौली क्षेत्र के गांव दौलतपुर निवासी शाहवेज व मुनासिब मुजफ्फरनगर चिकित्सक के पास जा रहे थे। प्राप्त जानकारी के अनुसार बुलेट द्वारा अचानक कट लेने से दोनों बाईकों की भिडन्त हो गयी तथा वहां से गुजर रही ई रिक्शा भी चपेट में आकर पलट गयी। किन्तु ई-रिक्शा सवार सुरक्षित रहे। सूचना पर पहुंची डायल 112 पुलिस द्वारा घायलों को भोपा के सरकारी अस्पताल पहुंचाया गया। गम्भीर रूप से घायल चारों व्यक्तियों को जिला चिकित्सालय रैफर किया गया।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

87,026FansLike
5,553FollowersFollow
153,919SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय