Friday, April 18, 2025

मेरठ में आम आदमी पार्टी के स्थापना दिवस पर मरीजों को बांटे फल

मेरठ। आज आम आदमी पार्टी के 13वें स्थापना दिवस पर पार्टी पदाधिकारियों के साथ जिला अस्पताल प्यारेलाल में भर्ती मरीजों और उनके परिजनों को फलों का वितरण किया। आप के 13वें स्थापना दिवस पर सभी पदाधिकारी, कार्यकर्ताओं को बधाई दी गई। मेरठ जिलाध्यक्ष अंकुश चौधरी ने पार्टी पदाधिकारीयो के साथ जिला अस्पताल प्यारेलाल में भर्ती मरीजों और उनके परिजनों को फलों का वितरण किया। अंकुश चौधरी ने कहा 26 नवम्बर 2012, को देश की राजधानी दिल्ली में एक क्रांति का जन्म हुआ था। अरविंद केजरीवाल जी ने आम आदमी पार्टी की स्थापना वाले दिन एक सपना देखा था। आज दिल्ली की शिक्षा और स्वास्थ्य क्रांति ने दुनिया में भारत का नाम रोशन किया है।

 

आम आदमी पार्टी के ‘क्रांतिकारी कार्यकर्ताओं’ के जुनून और हर मुश्किल वक़्त में पार्टी के साथ चट्टान की तरह खड़े रहने का ही परिणाम है। आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं के कठिन संघर्ष की बदौलत आज यह क्रांति दिल्ली, पंजाब, गुजरात, गोवा, जम्मू कश्मीर समेत देश के कोने-कोने में पहुंच चुकी है।

 

 

फल वितरण कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष अंकुश चौधरी के साथ महानगर अध्यक्ष अंकित गिरी, जिला महासचिव जीएस राजवंशी, जिला मीडिया प्रभारी हर्ष वशिष्ठ, जिला सोशल मीडिया प्रभारी हेम कुमार, जिला सचिव नीलम शर्मा, कैंट विधानसभा अध्यक्ष भरत लाल यादव, माइनॉरिटी विंग जिला उपाध्यक्ष फारूक किदवई, महानगर सचिव अंकुर, विक्रांत, मनोज शर्मा आदि मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें :  यूपी में पार्किंग के लिए व्यापारियों-कर्मचारियों का बनाये मासिक पास, पार्किंग में न हो अवैध वसूली-योगी
- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

76,719FansLike
5,532FollowersFollow
150,089SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय