Thursday, April 24, 2025

मेरठ में युवक की गोली मारकर हत्या, एक साल पहले बनाया था पेशाब करने का वीडियो

मेरठ। मेरठ के भावनपुर में एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। बताया जाता है कि एक साल पहले एक छात्र पर कुछ युवकों ने पेशाब कर वीडियो बनाया था। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार को छात्र रितिक की भावनपुर थाना क्षेत्र में हत्या कर दी गई। परिजनों का आरोप है कि जिन लड़कों ने पिछले साल बेटे को सरेआम मारा-पीटा और यूरिन पिलाया था, उन्हीं ने हत्या की है।

 

संविधान की प्रस्तावना में ‘समाजवादी’ और ‘धर्मनिरपेक्ष’ शब्द शामिल किए जाने के खिलाफ याचिकाएं खारिज

[irp cats=”24”]

 

जागृति विहार निवासी रितिक के पिता कर्ण सिंह ने बताया कि सोमवार रात डेढ़ बजे उनके बेटे के मोबाइल पर एक युवक का फोन आया था। उसने कहा कि रितिक के पिता बोल रहे हो क्या? जल्दी मेडिकल इमरजेंसी आ जाओ। जब हम अस्पताल पहुंचे, तो डॉक्टरों ने कहा कि आपके बेटे की मौत हो चुकी है।

 

बिग बॉस फेम हिमांशी खुराना की मां के थे नायब तहसीलदार के साथ अवैध संबंध, पिता ने कर दी गाली गलौच, गिरफ्तार

पिता ने बताया कि सोमवार को वह ड्यूटी पर गए थे। रात को लौटे तो पता चला कि रितिक दोपहर साढ़े तीन बजे घर से निकल गया थ। उसने कहा कि वह कोई इंटरव्यू देने जा रहा है। लेकिन तब से गायब है। परिजनों ने उसे लगातार कॉल किया, लेकिन रिसीव नहीं हुआ। रात को डेढ़ बजे किसी ने कॉल कर अस्पताल बुलाया, जहं रितिक का शव रखा था। पिता का आरोप है कि उन्हीं युवको ने हत्या की है, जिन्होंने यूरिन पिलाया था। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। आरोपियों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय