Tuesday, May 21, 2024

भारत के हाइवे अमेरिका की सड़कों की तरह दिखेंगे: गडकरी

मुज़फ्फर नगर लोकसभा सीट से आप किसे सांसद चुनना चाहते हैं |

मिर्जापुर। केन्द्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने शुक्रवार को कहा कि साल के अंत तक देश में राष्ट्रीय राजमार्ग अमेरिका की सड़कों की तरह दिखने लगेंगे।

गडकरी ने पालिटेक्निक मैदान में गंगा नदी पर सिक्स लेन पुल एवं 15 किलोमीटर लम्बे बनने वाले बाईपास रोड की शिलान्यास एवं भूमि पूजन कर किया। तीन चरणों वाली इस परियोजना पर 1750 करोड़ रुपए खर्च किए जाएंगे।

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

उन्होंने बताया कि 2024 के समाप्त होने तक पांच लाख करोड़ रुपए की लागत से सड़कें बनाई जाएगी। अभी कुछ सड़क पर काम शुरू होंगे जबकि कुछ पर काम चल रहा है। कुछ पूरे होने की स्थिति में है।

केंद्रीय मंत्री ने 1500करोड रुपए से मिर्जापुर प्रयागराज राजमार्ग को फोरलेन में तब्दील किये जाने की भी घोषणा की, साथ ही साथ प्रयागराज के कोरांव से मिर्जापुर के अतिपिछड़े आदिवासी बहुल हलिया तक एक हजार करोड़ रुपए से फोरलेन सड़क की भी घोषणा की और कहा कि जून तक इन पर काम शुरू हो जाएगा।

उन्होंने वाराणसी विंध्याचल मार्ग पर माधोसिंह में सौ करोड़ रुपए की लागत से फ्लाईओवर बनाने की घोषणा की।इस मार्ग पर रेलवे क्रासिंग के चलते कभी दिक्कतें आती है।

गडकरी ने कहा कि अयोध्या विंध्याचल मार्ग तीन चरणों का है जिसके पूरा हो जाने के बाद मिर्जापुर से जौनपुर अकबरपुर होते अयोध्या तीन घंटे में पहुंचा जा सकेगा। इसमें क‌ई स्थानों पर काम शुरू हो चुका है। अन्य पर शुरू होगा।

केन्द्रीय मंत्री ने बताया कि उत्तर प्रदेश में 2014 तक 7643 किलोमीटर हाईवे था। पिछले दस सालों में यह तेरह हजार किलोमीटर हो चुका है। उन्होंने बताया कि उत्तर प्रदेश में वर्तमान समय में दो लाख करोड़ रुपए का सड़क निर्माण कार्य चल रहा है। जिसमें ग्रीन फील्ड का भी काम है। आज सात किलोमीटर प्रति दिन सड़क का निर्माण किया जा रहा है।

सभा में स्थानीय सांसद एवं केन्द्रीय वाणिज्य राज्य मंत्री अनुप्रिया पटेल ने गडकरी का स्वागत किया। उनके निर्वाचन क्षेत्र में लगभग पांच हजार करोड़ रुपए से सड़क निर्माण कार्य की घोषणा एवं शिलान्यास से प्रफुल्लित दिखी। प्रदेश के परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने भी सम्बोधित किया।

Related Articles

STAY CONNECTED

74,188FansLike
5,319FollowersFollow
50,181SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय