Thursday, April 17, 2025

नोएडा में समोसा बनाते समय फटा था गैस सिलेंडर, महिला समेत दो की मौत

नोएडा। थाना सेक्टर 39 क्षेत्र के  सलारपुर गांव में 14 अक्टूबर को समोसा बनाते समय गैस सिलेंडर फटने से सात लोग गंभीर रूप से घायल हो गए थे। इसमें उपचार के दौरान बीती रात को एक व्यक्ति की मौत हो गई है, जबकि दो दिन पूर्व एक महिला की मौत हो चुकी है।
थाना सेक्टर 39 के प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि 14 अक्टूबर को सुबह के समय सलापुर गांव के भूप सिंह भड़ाना के मकान में रहने वाले रणबीर गुप्ता अपने घर पर समोसा बना रहे थे। उसी समय छोटा गैस का सिलेंडर फट गया। गैस सिलेंडर फटने की वजह से रणवीर (24 वर्ष), गुड़िया (32 वर्ष), माया (25 वर्ष), माल्ती (42 वर्ष), विजय (32 वर्ष) रणधीर (24 वर्ष) सरोज (22 वर्ष) और एक 11 वर्षीय बालक सहित सात लोग गंभीर रूप से घायल हो गए थे।

उन्होंने बताया कि इस घटना में गंभीर रूप से घायलो को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया था, जहां पर सफदरजंग अस्पताल में उपचार के दौरान बीती रात को रणधीर कुमार (34 वर्ष) की मौत हो गई। उन्होंने बताया कि इस घटना में गंभीर रूप से झुलसी श्रीमती मालती देवी 42 वर्ष की 18 अक्टूबर की रात को दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो चुकी है। उन्होंने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।

यह भी पढ़ें :  निर्यातकों के हितों की रक्षा के लिए सरकार प्रयासरत : गिरिराज सिंह
- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

76,719FansLike
5,532FollowersFollow
150,089SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय