Friday, April 25, 2025

गौरक्षक दल के सदस्य की गोली मारकर हत्या, क्षेत्र में तनाव

मेरठ। बदमाशों ने फिर बड़ी वारदात को अंजाम दिया है। यहां भूमिया के पुल पर गौरक्षक दल के सदस्य आसिफ भारती की गोली मारकर हत्या कर दी गई। वह हाल ही में जमानत पर बाहर आए थे।

मेरठ के लिसाड़ीगेट थानाक्षेत्र में शनिवार शाम को बदमाशों ने बड़ी वारदात को अंजाम दिया। यहां गौरक्षक होने का दावा करने वाले आसिफ भारती की सरेराह गोली मारकर हत्या कर दी गई। हत्या के बाद मौके पर हड़कंप मच गया। आनन-फानन में लोग घायल अवस्था में आसिफ को अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी ली। वारदात के बाद से इलाके में तनाव है।

बताया गया कि आसिफ भारती पर हत्या का आरोप था। वहीं कई साल पहले उनके भाई गौरक्षक दिलशाद भारती की भी गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय