Thursday, April 24, 2025

गौरव भाटिया का केजरीवाल पर तंज, बोले- ‘हम दिल्ली को ऐसा सीएम देंगे जो आपकी तरह भ्रष्टाचारी-बेईमान नहीं होगा’

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रवक्ता गौरव भाटिया ने बुधवार को दिल्ली के पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल पर निशाना साधा। गौरव भाटिया ने प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए आरोप लगाया कि अरविंद केजरीवाल जनता के जवाब देने में सक्षम नहीं हैं। अरविंद केजरीवाल ने कहा था कि भ्रष्टाचार और वीवीआईपी कल्चर खत्म कर दूंगा। लेकिन उन्होंने अपने लिए शीश महल बना लिया।

 

अखिलेश ने मकर संक्रांति पर किया गंगा स्नान, हरिद्वार में लगाई गंगा जी में डुबकी

[irp cats=”24”]

‘मैं हूं आम आदमी’ वाली टोपी और मफलर गायब हो गया। भाजपा प्रवक्ता ने अरविंद केजरीवाल की प्रेस कॉन्फ्रेंस को ‘ध्यान भटकाऊ प्रेस कॉन्फ्रेंस’ करार दिया। अरविंद केजरीवाल ने 11 जनवरी को प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए कहा था कि भाजपा दिल्ली में रमेश बिधूड़ी को मुख्यमंत्री का चेहरा घोषित करने जा रही है। उन्होंने कहा कि था मुझे अपने विश्वसनीय सूत्रों से पता चला है कि जल्द ही उनके नाम का ऐलान हो जाएगा। भाजपा प्रवक्ता ने दावा किया दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी की सरकार पूर्ण बहुमत से बनेगी। यह तय है कि अरविंद केजरीवाल अपनी नई दिल्ली की सीट हार रहे हैं। यही कारण है कि वे घबरा और छटपटा रहे हैं।

 

मुख्यमंत्री Yogi की फोटो से छेड़छाड़ के आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

गौरव भाटिया ने आगे कहा कि हम दिल्ली में सीएम का ऐसा चेहरा देंगे जो मजबूती से कार्य करेगा और दिल्ली को आगे बढ़ाएगा। उन्होंने अरविंद केजरीवाल पर तंज कसते हुए कहा कि हम ऐसा सीएम का चेहरा देंगे जो आपकी तरह भ्रष्टाचारी और कट्टर बेईमान नहीं होगा। उन्होंने कहा कि अरविंद केजरीवाल आपने तय कर लिया है कि आप विपक्ष में बैठेंगे, तो हम सवाल पूछते है कि आपका नेता प्रतिपक्ष कौन होगा? उन्होंने कहा कि अरविंद केजरीवाल, केजरीवाल कम फर्जीवाल ज़्यादा लगते हैं। अरविंद केजरीवाल उन शक्तियों के साथ खड़े रहते हैं जो भारत को कमजोर करने का कार्य करती हैं।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय