Thursday, March 13, 2025

गाजियाबाद में अवैध निर्माण पर चला जीडीए का पीला पंजा

गाजियाबाद। जीडीए अवैध निर्माण पर लगातार शिकंजा कस रहा है। इस कड़ी में प्रवर्तन जोन-2 प्रभारी कनिका कौशिक ने जोन का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान मुरादनगर क्षेत्र में मेरठ-दिल्ली मार्ग, निकट मेट्रो होम, ग्राम-सैंथली के खसरा संख्या 618 पर राजेन्द्र द्वारा लगभग 15 बीघा क्षेत्रफल में किए जा रहे अवैध निर्माण,विकास कार्य के विरूद्ध ध्वस्तीकरण की कार्यवाही की गयी।

 

 

ध्वस्तीकरण की कार्यवाही करते हुए निर्देश दिए कि बिना मानचित्र स्वीकृति के कोई कार्य न कराया जाए। उन्होंने जोन से सम्बन्धित सहायक अभियन्ता, अवर अभियन्ता तथा सुपरवाईजर स्टाफ को निर्देश किया कि यह सुनिश्चित किया जाये कि उक्त अवैध निर्माण पुनः प्रारम्भ न होने पाये। प्राधिकरण द्वारा लगातार अवैध निर्माण,विकास कार्य के विरूद्ध कार्रवाई जारी है।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

74,854FansLike
5,486FollowersFollow
143,143SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय