Tuesday, April 15, 2025

गाजियाबाद को पॉलिथीन मुक्त अभियान की कमान जोनल प्रभारियों के हाथ,बाजारों और कस्बों में अभियान

गाजियाबाद। गाजियाबाद नगर निगम सीमा अंतर्गत फिर से प्लास्टिक मुक्त अभियान की शुरूआत की गई है। शहर के बीचो-बीच बाजार में पॉलिथीन मुक्त अभियान चलाया गया। जिसमें व्यापारियों को प्रतिबंधित प्लास्टिक इस्तेमाल न करने के लिए जागरूक किया गया। घंटाघर स्थित बाजार इलाके में 63000 रुपए जुर्माना के रूप में वसूली गई है। जोनल प्रभारी अंगद गुप्ता के नेतृत्व में टीम के साथ अभियान चलाया गया। जिसमें स्वास्थ्य विभाग तथा प्रवर्तन दल की टीम की उपस्थिति रही।

 

नगर आयुक्त विक्रमादित्य सिंह मलिक के निर्देशानुसार जोनल प्रभारी अपने-अपने क्षेत्र में प्रतिबंधित प्लास्टिक के विरुद्ध कार्यवाही कर रहे हैं। मंगलवार को मोहन नगर जोन में अभियान के दौरान 32,000 रुपए की वसूली हुई। बुधवार को वसुंधरा जोन पिछले सप्ताह 62,000 रुपए की वसूली हुई थी। उसके बाद कवि नगर जोन में अभियान चला। जिसमें 16,000 रुपए का जुर्माना वसूला। सिटी जोन अंतर्गत अभियान में 63,000 वसूली हुई है। इसी क्रम में शनिवार को विजयनगर जोन में अभियान चलाया गया। जिसमें 4000 रुपए की वसूली की गई।

 

नगर आयुक्त के निर्देशानुसार न केवल अभियान चलाकर शहर को प्रतिबंधित प्लास्टिक से मुक्त किया जा रहा है। नगरायुक्त द्वारा शहरवासियों से प्रतिबंधित प्लास्टिक का बहिष्कार करने के लिए अपील की गई है। स्कूलों में जन जागरूकता अभियान लगातार जारी है। नगरायुक्त गाजियाबाद द्वारा संबंधित टीम को योजना बनाते हुए शहर को पूरी तरह से प्लास्टिक मुक्त बनाने को लेकर कार्य करने के लिए कहा गया है।

यह भी पढ़ें :  गाजियाबाद में मौसम ने ली करवट, तेज हवा और बारिश से लोगों को राहत लेकिन किसानों की बढ़ी चिंता
- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

76,719FansLike
5,532FollowersFollow
150,089SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय