Monday, April 28, 2025

नोएडा में लड़की ने अपने साथ छेड़खानी का लगाया आरोप,वीडियो वायरल,लोगों का फूटा गुस्सा

नोएडा। नोएडा के गार्डन गैलेरिया मॉल के बाहर एक लड़की ने अपने साथ छेड़खानी का आरोप लगाया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ और अखिलेश यादव सहित कई लोगों ने इसे शेयर किया। वीडियो में लड़की ने बताया कि जब वह अपने पति और देवर के साथ मॉल में थी, तब एक आदमी ने उससे उसका ‘रेट’ पूछा और उसके साथ आई एक महिला ने धमकी दी कि वह डीएसपी की बेटी है।

इस घटना के बाद लड़की ने वीडियो में यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से न्याय की मांग की। इसके बाद दोनों पक्षों के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि पुलिस को हस्तक्षेप करना पड़ा और दोनों पक्षों को थाने ले जाया गया। हालांकि, किसी ने भी शिकायत दर्ज नहीं कराई थी।

लड़की ने एक नए वीडियो में अपनी बात रखी, जिसमें उसने बताया कि जब उसने उस महिला को इस तरह की हरकत पर सवाल उठाया, तो महिला ने उसे और उसके परिवार को झूठे मामलों में फंसाने की धमकी दी। इस वीडियो के वायरल होने के बाद लोगों में गुस्सा फूट पड़ा और वे तरह-तरह के कमेंट कर रहे हैं।

[irp cats=”24”]

 

 

 

 

 

 

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय