Friday, April 18, 2025

 नोएडा में सिटी सेंटर मेट्रो स्टेशन पर ट्रेन के आगे कुदी किशोरी, हालत गंभीर

नोएडा। नोएडा के सिटी सेंटर मेट्रो स्टेशन पर आज सुबह को एक 16 वर्षीय एक किशोरी मेट्रो ट्रेन के आगे कूद गई। इस घटना में उसका दाहिना हाथ कट गया है। अत्यंत गंभीर हालत में उसे उपचार के लिए नोएडा के जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां से उसकी नाजुक हालत को देखते हुए दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में रेफर किया गया है।
पुलिस आयुक्त श्रीमती लक्ष्मी सिंह की मीडिया प्रभारी ने बताया कि आज सुबह को अनीता (16 वर्ष) पुत्री परमानंद निवासी बरौला गांव ने सिटी सेंटर मेट्रो स्टेशन पर नोएडा से द्वारका जाने वाली लाइन पर मेट्रो को आगे छलांग लगा दिया। गनीमत यह रही की मेट्रो रेल स्टेशन पर धीमी गति से आ रही थी। इस वजह से किशोरी के दाहिना हाथ कट गया। उसे अत्यंत गंभीर हालत में उपचार के लिए नोएडा के जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां से उसकी बिगड़ती हालत को देखते हुए दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में रेफर किया गया है। उन्होंने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।

यह भी पढ़ें :  नोएडा में फर्जी एफडी के ज़रिए 3.90 करोड़ की धोखाधड़ी, कई आरोपी पहले ही हो चुके हैं गिरफ्तार
- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

76,719FansLike
5,532FollowersFollow
150,089SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय