Wednesday, May 21, 2025

मेरठ में पुलिस मुठभेड़ में गोकश के पैर में लगी गोली

मेरठ। थाना लोहियानगर पुलिस द्वारा मुठभेड के दौरान शातिर गोकश को गोली लगी है। गोली लगने से घायल गोकश को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। गोकश से गोकशी करने के उपकरण बरामद हुए हैं।

 

देश में खुलेंगे 85 नये केन्द्रीय विद्यालय और 28 नवोदय विद्यालय, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

 

जनपद मेरठ में अपराध व अपराधियों के विरूद्व एसएसपी के निर्देशन में चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत थाना लोहियानगर पुलिस द्वारा नरहेडा गांव के जंगल में सदिग्ध व्यक्ति व वाहन की चेकिंग की जा रही थी। मुखबिर से पुलिस को सूचना मिली कि नरहेडा जाहिदपुर रोड कब्रिस्तान में गोकशी की घटना को अंजाम देने के लिए अज्ञात बदमाश योजना बना रहे है।

बांग्लादेश में हिन्दुओं का आर्तनाद और भारत सरकार की भूमिका !

 

सूचना पर थाना लोहियानगर पुलिस टीम गांव नरहेडा के कबिस्तान के पास घेराबन्दी कर बदमाशों को गिरफ्तार करने का प्रयास करने लगी। इस पर बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी और  भागने लगे। पुलिस टीम द्वारा आत्मरक्षार्थ फायरिंग की गयी। जिसमें एक आरोपी पैर में गोली लगने से घायल हो गया और एक मौके से फरार हो गया है। जिसकी गिरफ्तारी हेतु कॉबिंग की जा रही हैं।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

87,026FansLike
5,553FollowersFollow
153,919SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय