मेरठ। थाना सरधना पुलिस के साथ हुई मुठभेड़ में गोकश को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। गोकश के पैर में गोली लगी है। गोकश के कब्जे से अवैध तमंचा खोखा कारतूस बरामद हुआ है।
अखिलेश यादव के प्रति अपमानजनक शब्दों का किया था इस्तेमाल, रेखा गुप्ता के खिलाफ हुआ प्रदर्शन
गोकश का नाम एहसान पुत्र अजीज निवासी ग्राम समौली थाना दौराला मेरठ हाल पता ए-वन कालोनी कस्बा व थाना सरधना मेरठ है। गोकशी के दौरान गिरफ्तार करने आई पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग करने के सम्बन्ध में थाना सरधना पर मुकदमा दर्ज किया गया था। गोकशी के सम्बन्ध में थाना सरधना पुलिस आरोपी की तलाश कर रही थी। फरार अभियुक्त एहसान पुत्र अजीज निवासी ग्राम समौली थाना दौराला मेरठ हाल पता ए-वन कालोनी कस्बा व थाना सरधना मेरठ को तहसील रोड़ सरधना बाग के पास से गिरफ्तार किया गया। पूछताछ के दौरान आरोपी ने बताया कि उसने पुलिस पार्टी पर फायरिंग में प्रयुक्त तमंचा को ग्राम मेहरमती के जंगल में छुपा दिया है।
संगीत सोम के खिलाफ सपा जिलाध्यक्ष ने पुलिस को दी शिकायत, रामगोपाल यादव पर की थी अशोभनीय टिप्पणी
थाना सरधना पुलिस अभियुक्त एहसान उपरोक्त को तमंचा बरामदगी के लिए ले जा रही थी, ग्राम मेहरमती गणेशपुर से तमंचा बरामदगी के दौरान अभियुक्त एहसान ने तमंचे से पुलिस पार्टी के ऊपर जान से मारने की नीयत से फायर कर दिया। पुलिस टीम द्वारा की गयी जवाबी फायरिंग में अभियुक्त दाहिने पैर में गोली लगी और वो घायल हो गया। आरोपी को घायल अवस्था में गिरफ्तार किया गया है।