Monday, April 21, 2025

एनसीआर में गांजा बेचने वाले दो तस्करों से सवा लाख का माल बरामद

नोएडा। दिल्ली एनसीआर में अवैध रूप से गांजा बेचने के धंधे संलिप्त दो शातिर बदमाशों को थाना दादरी पुलिस ने एक सूचना के आधार पर गिरफ्तार कर उनके पास से दो बैगों में 5-5 किलो गांजा बरामद किया है। बरामद गांजा की कीमत 1.25 लाख रुपए बताई जा रही है।
थाना दादरी के प्रभारी सुजीत उपाध्याय ने बताया कि एक सूचना के आधार पर उपनिरीक्षक हरवीर सिंह ने फुरकान पुत्र सलीम उर्फ चेंटा को 5 किलोग्राम गांजा के साथ कटहैरा गांव तिराहे के पास से गिरफ्तार किया है। उन्होंने बताया कि इसके पास मौजूद पिठ्ठु बैग की जब तलाशी ली गई तो उसमें 5 किलो अवैध गांजा मिला है। उन्होंने बताया कि पूछताछ के दौरान गिरफ्तार आरोपी ने पुलिस को बताया है कि वह काफी दिनों से अवैध रूप से मादक पदार्थ बेचने के धंधे में संलिप्त है।
थाना प्रभारी ने बताया कि एक अन्य मामले में उप निरीक्षक देवेंद्र कुमार ने इरशाद उर्फ कालिया पुत्र इदरीश को 5 किलोग्राम गांजा के साथ बढ़पुरा पुलिया से गाजियाबाद की तरफ बजाज शोरुम के पास से गिरफ्तार किया है। उन्होंने बताया कि इसके पास से पुलिस ने 5 किलो गांजा बरामद किया है। उन्होंने बताया कि दोनों आरोपी काफी दिनों से अवैध रूप से गांजा बेचने के धंधे संलिप्त थे। उन्होंने बताया कि अभियुक्त इरशाद के खिलाफ 12 तथा फुरकान पर 8 मुकदमें थाने में दर्ज है। इसके गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश की जा रही है।

यह भी पढ़ें :  नोएडा में ठेके पर शराब खरीदने गए व्यक्ति की बाइक व पान विक्रेता का सिगरेट से भरा थैला चोरी
- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

76,719FansLike
5,532FollowersFollow
150,089SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय