Sunday, May 11, 2025

जालौन में इलाज कराने आए बच्चे को सरकारी डॉक्टर ने पिलाई सिगरेट, वीडियो वायरल

जालौन। उत्तर प्रदेश के जालौन से एक शर्मनाक घटना सामने आई है, जिसने पूरे प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर दिए हैं। यहां सरकारी अस्पताल में इलाज कराने आए एक मासूम बच्चे को डॉक्टर द्वारा सिगरेट पिलाने का वीडियो वायरल हो गया है। वीडियो में स्पष्ट रूप से देखा जा सकता है कि एक डॉक्टर मासूम बच्चे को सिगरेट पकड़ाकर उससे धुआं खिंचवा रहा है, जबकि आसपास अन्य कर्मचारी खामोशी से यह सब देख रहे हैं।

 

 

 

जैसे ही यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, उपमुख्यमंत्री और स्वास्थ्य मंत्री ब्रजेश पाठक ने इसे गंभीरता से लेते हुए तत्काल FIR दर्ज करने और दोषी डॉक्टर के खिलाफ सख्त कार्रवाई के आदेश दिए हैं। उन्होंने ट्विटर के माध्यम से इस घटना पर नाराजगी जताते हुए कहा,”यह अमानवीय और आपराधिक कृत्य है। बच्चों के साथ इस प्रकार का व्यवहार बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। दोषी को बख्शा नहीं जाएगा।”
स्वास्थ्य विभाग ने मामले की जांच शुरू कर दी है और संबंधित डॉक्टर को प्रारंभिक तौर पर निलंबित किया गया है। जिला प्रशासन ने भी जांच के लिए एक टीम गठित की है।
- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय