Tuesday, May 20, 2025

नोएडा में पूर्व सांसद के घर में चोरी करने वाला गार्ड गिरफ्तार

नोएडा। थाना सेक्टर-49 क्षेत्र के सेक्टर-50 में रहने वाले पूर्व सांसद के घर से गीजर व अन्य कीमती सामान चोरी करने वाले सिक्योरिटी गार्ड को थाना सेक्टर-49 पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

थाना सेक्टर-49 के प्रभारी संदीप चौधरी ने बताया कि पूर्व सांसद प्रवीन सिंह ऐरन सेक्टर- 50 में रहते हैं। उनके यहां पर सिक्योरिटी गार्ड का काम करने वाले देवेंद्र कुमार त्रिपाठी ने गीजर, कंप्यूटर व अन्य कीमती सामान चोरी कर लिया था।

उन्होंने बताया कि इस मामले में उनके मैनेजर अजीम मलिक ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। उन्होंने बताया कि घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने आरोपी सिक्योरिटी गार्ड को गिरफ्तार कर लिया है। उसके पास से चोरी किया हुआ सामान बरामद हुआ है।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

87,026FansLike
5,553FollowersFollow
153,919SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय