Tuesday, April 1, 2025

नोएडा में अवैध रूप से शराब बेचने वाले 14 लोग गिरफ्तार

नोएडा। गौतमबुद्ध नगर पुलिस कमिश्नरेट ने विभिन्न जगहों से अवैध रूप से मादक पदार्थ बेचने वाले 14 लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस आयुक्त श्रीमती लक्ष्मी सिंह के मीडिया प्रभारी धर्मेंद्र कुमार शुक्ला ने बताया कि थाना एक्सप्रेसवे पुलिस ने बंटी नामक युवक को गिरफ्तार कर उसके पास से 800 ग्राम गांजा बरामद किया है। उन्होंने बताया कि थाना सेक्टर-39 पुलिस ने दीपक नामक युवक को गिरफ्तार कर उसके पास से 48 पव्वे हरियाणा मार्का शराब बरामद किया है। थाना फेस-2 पुलिस ने विनोद मिस्त्री नामक युवक को गिरफ्तार कर उसके पास से 42 पव्वा अवैध शराब बरामद किया है।

उन्होंने बताया कि थाना फेस-दो पुलिस ने बिलाल नामक युवक को गिरफ्तार कर उसके पास से 850 ग्राम गांजा बरामद किया है। थाना बीटा-2 पुलिस ने दीपक कुमार नामक युवक को गिरफ्तार कर उसके पास से 50 पव्वे हरियाणा मार्का शराब बरामद किया है। थाना जेवर पुलिस नेएक शराब तस्कर गिरफ्तार कर उसके पास से 100 पव्वे शराब बरामद किया है। मीडिया प्रभारी ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी का नाम जगबीर है। उन्होंने बताया कि थाना जेवर पुलिस ने भोलू उर्फ राजकुमार को गिरफ्तार कर उसके पास से 82 पव्वे अवैध शराब बरामद किया है।

मीडिया प्रभारी ने बताया कि थाना जेवर पुलिस ने विशेष नामक युवक को गिरफ्तार कर इसके पास से 90 पव्वे अवैध शराब बरामद हुई है। उन्होंने बताया कि थाना दनकौर पुलिस ने विभिन्न जगहों से सचिन, अरबाज तथा धन सिंह नामक तीन शराब तस्करों को गिरफ्तार कर इनके पास से 136 पव्वे अवैध शराब बरामद किया है। उन्होंने बताया कि थाना सेक्टर-39 पुलिस ने आशीष नामक युवक को गिरफ्तार कर उसके पास से 12 बोतल शराब बरामद किया है।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

75,563FansLike
5,519FollowersFollow
148,141SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय