Tuesday, May 21, 2024

मेरठ में गूंजी रामधुन, मंदिरों, बाजारों में हो रहे आयोजन

मुज़फ्फर नगर लोकसभा सीट से आप किसे सांसद चुनना चाहते हैं |

मेरठ। अयोध्या धाम में श्रीरामलला की प्राण प्रतिष्ठा ने पूरे देश को राममय बना दिया है। मेरठ जनपद में भी रामधुन गूंज रही है। मंदिरों, बाजारों और गलियों को दीपावली की तरह सजाया गया है। सभी जगह अखंड रामायण, सुंदर कांड पाठ, भंडारों का आयोजन हो रहा है।

अयोध्या धाम की तर्ज पर मेरठ में भी मंदिरों में श्रीराम लला की प्राण प्रतिष्ठा चल रही है। इस अवसर पर सोमवार को मेरठ शहर में 1400 स्थानों में विभिन्न आयोजन किए जा रहे हैं। मंदिरों से श्रीराम की जय-जयकार गूंज रही है। सारा वातावरण राममय हो गया है। लोग स्वेच्छा से मंदिरों, बाजारों, गलियों और घरों को जय श्रीराम, जय हनुमान के झंडों से सजा रहे हैं। पूरा शहर केसरिया रंग में रंगा नजर आ रहा है।

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

मेरठ शहर में नौ मंदिरों में श्रीराम दरबार की स्थापना के लिए प्राण प्रतिष्ठा समारोह चल रहे हैं। दोपहिया, चार पहिया वाहनों के साथ ऑटो रिक्शा, बसों में भगवा झंडे लहरा रहे हैं। मेरठ शहर में शास्त्रीनगर, जागृति विहार, कंकरखेड़ा, पल्लवपुरम, गंगानगर, सदर बाजार, बुढ़ाना गेट, गढ़ रोड, रूड़की रोड, मवाना रोड, ईशापुरम, ब्रह्मपुरी, बागपत रोड, रेलवे रोड, एनएच-58 बाइपास की कॉलोनियां को फूलों और लाइटों से सजाया गया है।

Related Articles

STAY CONNECTED

74,188FansLike
5,319FollowersFollow
50,181SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय