Tuesday, May 13, 2025

सिवाया टोल प्लाजा के पास एक रिटायर्ड फौजी का शव मिला, कर ली थी आत्महत्या

मेरठ। दौराला थाना क्षेत्र में सिवाया टोल प्लाजा के पास एक रिटायर्ड फौजी का शव मिला है। बताया जा रहा है कि फौजी ने जहर खाकर आत्महत्या की है। शव की सूचना मिलने पर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

मृतक रिटायर्ड फौजी राधे कुंज कालोनी का रहने वाला रविंद्र सिंह है। लावड़ रोड स्थित राधे कुंज कालोनी निवासी फौजी रविंद्र सिंह सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी करता था। फौजी रविंद्र की पत्नी अनिता के अनुसार गुरुवार की रात रविंद्र खाना खाकर बिना किसी को बताए निकल गए थे। सुबह जागने के बाद जब रविंद्र घर नहीं पहुंचे तो परिजनों ने उनकी तलाश की। आज शुक्रवार को उनका शव सिवाया टोल प्लाजा के पास मिलने की जानकारी हुई। इससे फौजी के घर पर कोहराम मच गया। पुलिस मौके पर पहुंची। हालांकि मौके से कोई जहरीला पदार्थ नहीं मिला है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम की रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ कहा जा सकता है।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

87,026FansLike
5,553FollowersFollow
153,919SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय