Wednesday, May 14, 2025

जलती चिता से निकाला अधजला शव, पोस्टमार्टम के लिए भेजा, आनर किलिंग की आशंका

मेरठ। ऑनर किलिंग की सूचना पर पुलिस पहुंची। मेरठ में थाना सरूरपुर क्षेत्र के गांव कलीना में किशोरी मौत के मामले में ऑनर किलिंग की सूचना पुलिस को मिली। जिसके बाद पुलिस हिंडन नदी के किनारे स्थित शमशान घाट पर पहुंची। जहां पर चिता के दौरान गांव या परिवार का कोई भी सदस्य नहीं मिला।

जिससे पुलिस को किशोरी की मौत के मामले में शक हो गया। तभी पुलिस ने जलती चिता से किशोरी का शव निकाला। तब तक मृतका का शव आधा जल चुका था। पुलिस ने मामले की जानकारी पुलिस अधिकारियों को दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।

गांव कलीना में ऑनर किलिंग के मामले में किशोरी की हत्या से सनसनी फैल गई। सूचना के बाद खिवाई चौकी पुलिस गांव में पहुंची और मामले की जानकारी की। बताया कि मृतक के परिवार में कोई नहीं मिला। जिसके बाद पुलिस सीधे शमशान स्थल पहुंची, जहां पर किशोरी चिता जलती हुई मिली। लेकिन मौके पर कोई भी ग्रामीण शमशान स्थल पर नहीं मिला। जिससे पुलिस को घटना के बारे में शक हो गया।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

87,026FansLike
5,553FollowersFollow
153,919SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय