Wednesday, May 14, 2025

हरियाणा ने संपत्ति के नुकसान की भरपाई के लिए पंजाब बार्डर पर वीडियोग्राफी शुरू कराई

चंडीगढ़। हरियाणा सरकार ने साफ किया है कि पंजाब के किसानों के दिल्ली कूच के दौरान संपत्ति का नुकसान हुआ तो उसकी भरपाई ”ऐसा करने वालों से” की जाएगी। सोमवार देररात यह आदेश जारी करने के बाद मंगलवार सुबह हरियाणा की सीमा में पंजाब बार्डर पर वीडियोग्राफी शुरू करवा दी गई है।

हरियाणा के अतिरिक्त मुख्य सचिव (गृह) टीवीएसएन प्रसाद ने देररात नागरिक और पुलिस प्रशासन को जारी निर्देश में कहा है कि सार्वजनिक व्यवस्था में व्यवधान से उत्पन्न होने वाली संभावित संपत्ति क्षति के मामलों में, चाहे सार्वजनिक हो या निजी, “हरियाणा रिकवरी ऑफ डमेजस टू प्रॉपर्टी डयूरिंग डिस्टर्बेंस टू पब्लिक आर्डर एक्ट 2021” के तहत उल्लिखित नियमों की सावधानीपूर्वक अनुपालना सुनिश्चित करें।

प्रदेश के सभी जिला मजिस्ट्रेट/उपायुक्त, पुलिस आयुक्त और पुलिस अधीक्षकों को संबोधित लिखित पत्र में प्रसाद ने फील्ड के सभी अधिकारियों से उपरोक्त अधिनियम और नियमों के अनुसार आवश्यक कार्रवाई करने और गृह विभाग को की गई कार्रवाई की रिपोर्ट प्रस्तुत करने का भी आग्रह किया।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

87,026FansLike
5,553FollowersFollow
153,919SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय