Friday, April 25, 2025

बारिश का कहर : अल्मोड़ा-भवाली और धारी से पुखराड़ जाने वाला मार्ग मलबा आने पर बंद

नैनीताल। जिलेभर में भारी बारिश के चलते मौसम की तरह पल-पल खबरें भी बदल रही है। नैनीताल पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक अल्मोड़ा भवाली मार्ग और धारी से पुखराड़ को जाने वाला मार्ग अब से कुछ देर पहले मलबा आने के कारण बंद हो गया। जिसे खोलने के लिए प्रशासन लगा हुआ है।

प्रशासन के मुताबिक खैरना गरमपानी में भौरिया बैंड के पास मलबा आने के कारण अल्मोड़ा- भवाली का मार्ग बंद हो गया है। खैरना पुलिस (नैनीताल पुलिस) मौके पर है। मार्ग खोलने हेतु जेसीबी मंगाई गई है। आपातकालीन स्थिति होने पर डायल 112 तथा नैनीताल पुलिस के जिला कंट्रोल रूम के नंबर 9411112979 पर अवश्य सूचित करें।

वहीं, धारी से पुखराड़ को जाने वाला मार्ग पुखराड़ के पास मलबा आने के कारण बाधित हो गया है। मार्ग सुचारू किए जाने का प्रयास किया जा रहा है। अनावश्यक यात्रा करने से बचें। आपातकालीन स्थिति होने पर डायल 112 तथा नैनीताल पुलिस के जिला कंट्रोल रूम के नंबर 9411112979 पर अवश्य सूचित करें।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय