Tuesday, September 24, 2024

पति की मौत की खबर सुन पत्नी ने भी दे दी जान,एक साथ स्कूल में प्यार के बाद की थी लव मैरिज,दोनों परिवार में छाया मातम 

वाराणसी। नाम संचिता शरण श्रीवास्तव। उम्र 28 साल। पेशे से फैशन फोटोग्राफर,मॉडल। जापान,चीन और लंदन जैसे कई देशों में जाकर फैशन फोटोग्राफी की। 12 साल से मुंबई में सैटल्ड। शादी के करीब दो साल बाद आज दोनों ही दुनिया में नहीं हैं। पति ने घर से वाराणसी जाकर एक होटल में फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया। दूसरी तरफ यह घटना सुनने के बाद घर पर पत्नी ने भी छत से कूदकर जान दे दी।

 

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

 

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार वाराणसी के एक ही स्कूल से पढ़ाई करने वाले हरीश बगेश (28) और संचिता शरण (28) में 11वीं क्लास से ही प्रेम था। हरीश जहां बिहार के पटना का निवासी था तो वहीं संचिता गोरखपुर की निवासी थी। पति की मौत के बाद पत्नी ने भी खुदकुशी कर ली। हैरान कर देने वाली घटना सुनने के बाद से हर कोई शॉक में है। वहीं दोनों परिवार में मातम छाया हुआ है।

 

 

ऐसा बताया जा रहा है कि परिवार की तरफ से शुरुआती विरोध के बावजूद दोनों ने धूमधाम से शादी रचाई थी। शादी के बाद से ही कपल मुंबई में रहकर नौकरी करता था। लेकिन संचिता की तबीयत खराब होने के बाद उसके पिता उसे लेकर वापस गोरखपुर आ गए थे। उसका इलाज चल रहा था। इसके बाद हरीश भी मुंबई में अपनी नौकरी छोड़कर गोरखपुर आ गया। बाद में पढ़ाई और जॉब के लिए अलग-अलग शहरों में चले गए लेकिन प्यार बरकरार रहा।

 

 

 

गोरखपुर में ससुराल से हरीश पटना जाने की बात कहकर निकला लेकिन वह वाराणसी चला आया। उसने सारनाथ क्षेत्र की अटल नगर कॉलोनी में एक होटल में कमरा बुक कराया। हरीश के बारे में पता नहीं चलने पर कुछ रिश्तेदार खोजते हुए होटल पहुंचे। फोन नहीं उठाने और कमरा नहीं खोलने पर शक हुआ तो खिड़की से देखने पर पंखे से लटकी बॉडी नजर आई। सूचना पर पहुंची पुलिस हॉस्पिटल लेकर गई लेकिन डॉक्टर्स ने मृत घोषित कर दिया।

 

हादसे की सूचना मिलने पर ससुराल और परिवार वाले वाराणसी के लिए रवाना हो गए। लेकिन तभी गोरखपुर में संचिता ने भी पति के गुजरने की बात सुनकर मौत को गले लगा लिया। वह घर में छत से कूद गई। हरीश ने क्यों ऐसा कदम उठाया इसके बारे में पुष्टि नहीं हो पाई है। बताया जा रहा है कि नौकरी को लेकर वह डिप्रेशन में था।

Related Articles

STAY CONNECTED

74,334FansLike
5,410FollowersFollow
107,418SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय