Saturday, September 21, 2024

एनसीआर के नोएडा में हीटवेव से मचा हड़कंप, गर्मी और लू से कई की गई जान

नोएडा। दिल्ली एनसीआर के नोएडा क्षेत्र में हीटवेव से हड़कंप मचा हुआ है। जिले में 24 घंटे के भीतर कई लोगों की गर्मी और लू लगने की वजह से जान चली गई है।
एनसीआर में चल रही भीषण गर्मी के चलते अस्पतालों में मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही है। पुलिस आयुक्त के मीडिया प्रभारी ने बताया कि थाना एक्सप्रेसवे क्षेत्र के नगली साकिपुर में रहने वाले ब्रह्मानंद उम्र 51 वर्ष की संदिग्ध अवस्था में मौत हो गई है। उन्हें गंभीर हालत में नोएडा के सेक्टर-24 से स्थित ईएसआईसी अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। उन्होंने बताया कि ग्राम नगली बाजिदपुर में रहने वाले श्यामलाल की संदिग्ध हालात  में मौत हो गई है।
उन्हें अज्ञात व्यक्ति ने नोएडा के भंगेल स्थित प्राथमिक उपचार केंद्र में भर्ती करवाया था। उन्होंने बताया कि थाना एक्सप्रेस वे पुलिस मामले की जांच कर रही है मीडिया प्रभारी ने बताया कि थाना सेक्टर-58 क्षेत्र के खोड़ा तिराहे पर एक 24 वर्षीय अज्ञात व्यक्ति का शव पुलिस को मिला है। पुलिस को शक है कि ज्यादा गर्मी के चलते उनकी मौत हुई है। मीडिया प्रभारी ने बताया कि खोड़ा कॉलोनी में रहने वाले विजय 17 वर्ष को गंभीर हालत में नोएडा के जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां पर उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई है।
उन्होंने बताया कि थाना सेक्टर-39 क्षेत्र के सेक्टर-41 के गेट नंबर पांच के पास एक 35 वर्षीय अज्ञात व्यक्ति का शव आज सुबह को पुलिस को मिला है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। उन्होंने बताया कि थाना सेक्टर-39 क्षेत्र के बोटैनिकल गार्डन के पास सुरेश चंद्र शर्मा 55 वर्ष का शव पुलिस को मिला है। पुलिस शव का पोस्टमार्टम करवा रही है। उन्होंने बताया कि रामजी लाल उम्र 50 वर्ष पुत्र लक्ष्मण सिंह निवासी बदरपुर दिल्ली का शव आज सेक्टर-37 के पास मिला हैं। पुलिस शव का पोस्टमार्टम करवा रही है।
मीडिया प्रभारी ने बताया कि थाना सेक्टर फेस-दो क्षेत्र के सेक्टर-110 में रहने वाले मंगल सिंह उम्र 33 वर्ष की आज संदिग्ध अवस्था में मौत हो गई है। उनके परिजनों के अनुसार वह शराब पीने की आदि थे। उन्होंने बताया कि अशोक उम्र 55 वर्ष को गंभीर हालत में भंगेल के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती करवाया गया, जहां पर उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। उन्होंने बताया कि थाना फेस-2 पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मीडिया प्रभारी ने बताया कि थाना सेक्टर-58 क्षेत्र के नवादा गांव में रहने वाले एक सिक्योरिटी गार्ड की आज संदिग्ध हालात में मौत हो गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
उन्होंने बताया कि थाना फेस-वन क्षेत्र में आज सुबह को एक अज्ञात व्यक्ति का शव पुलिस को मिला है। मीडिया प्रभारी ने बताया कि थाना सेक्टर-39 क्षेत्र के सलारपुर कॉलोनी में रहने वाले अनिल कुमार 32 वर्ष नामक व्यक्ति आज सुबह को अपने घर में मृत अवस्था में मिला है। मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Related Articles

STAY CONNECTED

74,334FansLike
5,410FollowersFollow
107,418SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय