Sunday, April 28, 2024

ओडिशा से कैंटर में लाया जा रहा 1 करोड़ का गांजा बरामद, 2 गिरफ्तार

मुज़फ्फर नगर लोकसभा सीट से आप किसे सांसद चुनना चाहते हैं |

गाजियाबाद। गाजियाबाद पुलिस कमिश्नरेट की क्राइम ब्रांच टीम के हाथ एक बड़ी सफलता लगी है। क्राइम ब्रांच टीम ने ओडिशा से एक कैंटर में नमक की बोरियों के नीचे छिपाकर लाया जा रहा करीब 220 किलो गांजा बरामद करके दो लोगों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए गांजे की कीमत तकरीबन 1.10 करोड़ बताई जा रही है। पकड़े गए अपराधी अंतरराज्यीय गांजा तस्कर हैं।

बताया जाता है कि सिंडिकेट ओडिशा से गांजा लाकर दिल्ली-एनसीआर और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में सप्लाई करता था।

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

एडीसीपी (क्राइम) सच्चिदानंद ने बताया, पकड़े गए आरोपी विपिन, निवासी विघेपुर, हाथरस और प्रदीप, निवासी पटौदी, हरियाणा के रहने वाले हैं। पूछताछ में पता चला कि विपिन पहले ट्रक चलाता था। फिर, वह अलीगढ़ क्षेत्र में गांजा बेचने वाले कुछ लोगों के संपर्क में आया और धीरे-धीरे ओडिशा से गांजा लाकर सप्लाई करने लगा।

आरोपी विपिन पूर्व में आगरा, अलीगढ़, फिरोजाबाद में जेल जा चुका है। लेकिन, हर बार जमानत पर छूटते ही गांजा तस्करी शुरू कर देता था। दूसरा आरोपी प्रदीप पहले राजमिस्त्री का काम करता था। वह विपिन और चौटाला नामक व्यक्ति के संपर्क में आया। फिर उसने गांजा तस्करी शुरू कर दी।

एडीसीपी ने बताया, ये गैंग कैंटर में नमक, कबाड़, सब्जी या अन्य सामान लोड करता है और उन बोरियों के नीचे गांजे के पैकेट छिपा देता है। इससे रास्ते में न तो किसी को शक होता और न ही भारी सामान की वजह से कोई चेकिंग में इसे नीचे उतरवाता है। आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि ओडिशा से रवाना होने के बाद माल डिलीवरी होने तक वो अपने मोबाइल बंद रखते थे, जिससे पकड़ में न आएं।

Related Articles

STAY CONNECTED

74,237FansLike
5,309FollowersFollow
47,101SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय